पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक में पहचान दिलाने वाले शिक्षा मंत्री का आज सुबह निधन , शोक का लहर

Join Us On

पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक में पहचान दिलाने वाले शिक्षा मंत्री का आज सुबह निधन , शोक का लहर

पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक में पहचान दिलाने वाले शिक्षा मंत्री का आज सुबह निधन , शोक का लहर

गुरुवार के सुबह झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। ज्ञात हो कि उनको स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए उन्हे रांची से चेन्नई एरलिफ्ट कर ले जाया गया था।




Advertisements

वहीं उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शिक्षा मंत्री का निधन हो गया। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शारीरिक रूप से अस्वस्थ थे। अस्वस्थ महसूस होने के बाद उनको पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर स्वयं शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी।

इसके बाद उनके स्वास्थ को देखते हुए उन्हें विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाया गया था। वहीं 14 मार्च से मंत्री चेन्नई के अस्पताल में इलाजरत थे वहीं उनके निधन की खबर सुनकर झारखंड में शोक की लहर है।




इस दुखद खबर की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई ने ट्वीट कर दुख ब्यक्त किए है उन्होने लिखा है कि झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

भावभीनी श्रद्धांजलि ॐ शांति ॐ शांति.


वहीं जगरनाथ महतों के निधन की खबर सुनकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर दुख जताया हेमंत ने लिख कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे ।




बड़ी खबर : झारखंड में नियुक्ति की प्रक्रिया हुई तेज, कल से भर सकेंगे आवेदन




Advertisements
x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']
close button