झारखंड में नियुक्ति की प्रक्रिया हुई तेज, कल से भर सकेंगे आवेदन

झारखंड में नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। कल से नियुक्ति के लिए कई आवेदन भरे जाएंगे। तीन अप्रैल तक विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए जेएसएससी को मात्र पांच संवर्गों का ही नियुक्ति की अधियाचना भेजी गई है।
जिसके अनुसार कुल रिक्तियों की संख्या 6424 पद हैं। जिसमें कल से अभ्यर्थी लैब अस्सिटेंट व पीजीटी शिक्षक सहित अन्य वेकैंसी के लिए आवेदन भरे जाएंगे। जेएसएससी अबतक की तिथि में मात्र इतने ही पदों के लिए वैकेंसी निकाल कर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है।
Advertisements
वहीं कई नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन की रफ्तार भी तेज है। जेपीएससी के माध्यम से होनेवाली नियुक्तियां इससे अलग है। वैसे आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अगले साल होनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार नियुक्ति पर ही पूरा फोकस कर रही है।
विभागीय सचिवों को नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन का प्रस्ताव अविलंब कैबिनेट को भेजने का भी निर्देश दिया गया है। साथ ही संशोधित हुए नियमावली के आधार पर कार्मिक को भी अधियाचना भेजने का निर्देश दी गई है।
कई नियमावलियों को किया गया संशोधित, 50 से अधिक लम्बित
पद | रिक्तियां |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर | 3120 |
लैब असिस्टेंट | 690 |
उत्पाद सिपाही | 583 |
कनीय सचिवालय सहायक | 1688 |
विभिन्न संवर्ग के पद | 343 |
कई नियमावलियों को भी संशोधित करने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को तेज हो गई है। इसके अंतर्गत पूर्व में जोड़ी गयी झारखंड से ही मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा पास करने की शर्त नियमावलियों से हटा दी गई थी। वहीं क्षेत्रीय भाषा की सूची में फिर से हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी को जोड़ा गया। जिन नियमावलियों को संशोधित किया गया
Advertisements
इन नियमावली का हो चुका है संशोधन
प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) संशोधन नियमावली 2023, झारखंड बाल विकास अराजपत्रित कर्मचारी (महिला पर्यवेक्षिका) सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति तथा सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली 2023,श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन गठित झारखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (भर्ती एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2021, झारखंड कृषि अधीनस्थ सेवा (भर्ती एवं प्रोन्नति ) नियमावली, 2013, झारखंड उत्पाद सिपाही संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2013,श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीनस्थ झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा / समवर्ग (अराजपत्रित पद पर नियुक्ति , झारखण्ड राज्य कल्याण सेवा के पदों पर नियुक्ति / प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्ते (तृतीय संशोधन) नियमावली, उद्योग विभाग के अधीन हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय अंतर्गत झारखंड राज्य हस्त करघा तकनीकी संवर्ग नियमावली, उद्योग विभाग के अधीन हस्तकरघा, उद्योग विभाग के अधीन हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय अंतर्गत झारखंड राज्य हस्तशिल्प अधीनस्थ, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय अंतर्गत झारखंड राज्य रेशम नियमावली आदि नियमाबली को संशोधन किया गया है ।
बड़ी खबर : झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक 6 अप्रैल को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगा मुहर
Advertisements