JSSC ने जारी किया एक और लम्बित रिजल्ट : इंटरमीडिएट स्तर पर 2017 में हुई थी परीक्षा

JSSC ने एक और लम्बित रिजल्ट को सोमवार को जारी कर दिया। इंटरमीडिएट स्तर ( कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिंदी टंकण अहर्ता धारक पद हेतु ) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। चयनित अभियर्थियों की सीधी भर्ती होगी। निम्नवर्गीय लिपिक ( कोषागार संवर्ग – राज्य स्तरीय संवर्ग ) में 165 अभियर्थियों का चयन किया गया हैं।
Advertisements
Advertisements
वहीं निम्नवर्गीय लिपिक (जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्य स्तरीय संवर्ग) में 44, निम्नवर्गीय लिपिक ( वाणिज्य कर ) में 51 ,निम्नवर्गीय लिपिक ( विभिन्न समाहरणालय संवर्ग ) में 675 और बैकलोग पदों पर 31 अभ्यर्थीयों की
का लिस्ट जारी किया है।
बतादें कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा सिविल अपील संख्या 4039 / 2022 एवं सिविल अपील संख्या 4044/2022 से सम्बद्ध अवमानना वाद संख्या 612/2022 में दिनांक 15.12.2022 को – पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में प्रथम एवं द्वितीय चरण के कौशल जाँच परीक्षण के फलस्वरूप झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 01 / 2017 एवं 02 / 2017 द्वारा प्रकाशित इंटरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2017 का आंशिक परीक्षाफल प्रकाशित की गई है।
यहां से करें नोटिफिकेशन Download
Advertisements
Download cutt off
बड़ी खनर
Advertisements