Search
Close this search box.

बेरोजगार लोग यहां ढूंढ सकते हैं नौकरी, विभिन्न जिलों में 812 पदों पर वेकैंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी

बेरोजगार लोग यहां ढूंढ सकते हैं नौकरी, विभिन्न जिलों में 812 पदों पर वेकैंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी

Join Us On

बेरोजगार लोग यहां ढूंढ सकते हैं नौकरी, विभिन्न जिलों में 812 पदों पर वेकैंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी

बेरोजगार लोग यहां ढूंढ सकते हैं नौकरी, विभिन्न जिलों में 812 पदों पर वेकैंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी





झारखंड के बेरोजगार लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का प्रयास अब रंग लाने लगा है। हाल ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 17 मार्च को झारनियोजन डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन ( http://jharniyojan.jharkhand.gov.in/ ) नामक पोर्टल को लांच किए हैं। जिसके माध्यम से झारखंड के बेरोजगार लोगों को नौकरी ढूंढने में काफी आसानी होगी।




अबतक 2557 कम्पनियों ने कराया निबंधन

निजी कंपनियों में 75% नौकरियां स्थानीय युवाओं को देने को लेकर राज्य सरकार द्वारा तैयार पोर्टल पर 15 दिनों में ही 2557 कंपनियों ने अब तक निबंधन करा चुके हैं जिसमें सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम की कंपनियां शामिल है ,पूर्वी सिंहभूम में 558 कंपनियों ने अबतक निबंधन पोर्टल पर निबंधन करा चुके हैं। इसके अलावे धनबाद में 235, बोकारो में 229, सरायकेला खरसावां में 193, रांची में 169, पश्चिमी सिंहभूम में 100, रामगढ़ में 87, गोड्डा में 84, दुमका में 78, गिरिडीह में 77, पलामू में 74, कोडरमा में 73, हजारीबाग में 62, देवघर में 53, चतरा में 46, गढ़वा में 32, लातेहार में 31, पाकुड़ में 30, साहिबगंज में 30, गुमला में 24, लोहरदगा में 23, जामताड़ा में 22, खूंटी में 16 और सिमडेगा में 16 कम्पनियों के द्वारा निबंधन करवाया जा चुका है।




पोर्टल पर ब्यवसाय और मानवबल का दर्ज कर सकते हैं जानकारी

इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी भी साझा करेंगे और साथ ही बेरोजगार अभ्यर्थी यहां रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। निजी कंपनियों में 40 हज़ार तक के वेटनवाले पदों पर 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य किया गया है। झारखंड के युवा जो इस अधिनियम का लाभ उठाना चाहते हैं को रोजगार पोर्टल http://www.rojgar.jharkhand.gov.in पर निबंधित होना होगा।




निजी कंपनियों को 30 दिन के अंदर कराना है रजिस्‍ट्रेशन

झारखंड राज्य अंतर्गत निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 के अंतर्गत 10 या इससे अधिक कर्मचारी वाली कंपनियों को http://jharniyojan.jharkhand.gov.in/ पर 30 दिनों के अंदर निबंधन कराना अनिवार्य किया गया है। झारखंड के युवा जो इस अधिनियम का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें भी इस पोर्टल पर निबंधन कराना पड़ेगा। पोर्टल के डैशबोर्ड के मुताबिक अबतक 812 रिक्तियां नियोजन के लिए अधिसूचित की गई हैं।




इस पोर्टल पर कर्मचारियों का निबंधन भी हुआ है। अबतक कुल 972 कर्मचारी निबंधित हुए हैं, जिनमें 351 स्थानीय हैं और 621 कर्मचारी अन्य क्षेत्रों के हैं।

यहां देख सकते हैं (डिस्ट्रिक्ट )-जिलावाइज वेकैंसी

http://jharniyojan.jharkhand.gov.in/distvacancycount




इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Total vacancy के नीचे देखें । जिले के सामने हरे रंग का संख्या है।उस  पर क्लिक कर आप अपने जिला के निजी कंपनियों के रिक्त पदों को देख सकते हैं। और योग्यता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।




बड़ी खबर : झारखंड जिला और ब्लॉक स्तरीय रिक्ति 2023- विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें




Slide Up
x

Leave a Comment