BEd छात्रों के लिए ई कल्याण पोर्टल खोलने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र

Join Us On

BEd छात्रों के लिए ई कल्याण पोर्टल खोलने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र

BEd छात्रों के लिए ई कल्याण पोर्टल खोलने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र


/>

BEd सत्र 2021 – 23 ( फर्स्ट ईयर ) के छात्रों के लिए ई कल्याण पोर्टल को पुनः खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बीएड के छात्र अनूप कुमार महतो द्वारा पत्र लिखा गया है।

पत्र में लिखा गया है कि झारखंड राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित बीएड सत्र 2021-23 (प्रथम वर्ष) के कुछ छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह गए हैं। उनके लिए ई-कल्याण पोर्टल को पुनः खोलने का अनुरोध किया है।




Advertisements

अनूप ने कहा कि बीएड सत्र 2021-23 के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का नामांकन विगत वर्ष 2022 में मार्च-अप्रैल के चौथी काउंसिलिंग व ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से हुआ है। इस समय तक तक ई-कल्याण पोर्टल बंद हो गया था। जब छात्रों ने कल्याण विभाग से पोर्टल खोलने का अनुरोध किया तब पंचायत चुनाव आ गया तो पंचायत चुनाव का हवाला देकर पोर्टल नहीं खोला गया।

उन्होंने कहा कि बीएड सत्र 2021-23 के सैकड़ों गरीब छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति ही एक मात्र सहारा है। उन्होंने एक बार पुनः इ कल्याण पोर्टल को खोलने का आग्रह कर इसकी मांग की है।




बड़ी खबर : E Kalyan Scholarship: झारखंड E Kalyan स्कॉलरशिप की तिथि एक बार फिर से बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन!




Advertisements

x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']