हजारीबाग की एतिहासिक रामनवमी समपन्न : दो को लगी भुजाली, तीन रेफर , हज़ारों की संख्या में

हजारीबाग
: हजारीबाग का ऐतिहासिक रामनवमी छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में हजारीबाग पुलिस प्रशासन सफल रही।
Advertisements
डीआईजी नरेंद्र सिंह , हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे , उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित , सहायक नगर आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत जिले के सभी पदाधिकारी लगातार मंच पर डटे रहे और वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए मॉनिटरिंग भी करते रहे।
शुक्रवार को रात में अचानक मुसलाधार बारिश शुरू हो जाने के कारण थोड़ा व्यवधान हुआ जिससे 11:30 बजे से जुलूस प्रारंभ हुआ और निरंतर झांकियां निकलती रही। 96 झांकियां शहर में उतरे। शहर जय श्रीराम के नारे से गुंजता रहा। पुलिस प्रशासन लगातार मशक्कत करते रही। ठेल्को टीम और सद्भावना मंच जुलूस को आगे बढ़ाने में जुटा रहा।
इस दौरान एक दो झांकी थोड़ी देर के लिए आपस में उलझे। जिसे पुलिस ने निष्पादित किया। झांकी को आगे बढ़ाने को लेकर कहीं कहीं थोड़ी झड़प हुई। 2 साल तक लगातार कोरोना के कारण उत्पन्न व्यवधान के बाद इस वर्ष शहर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की भीड़ उमड़ी। जिसमें हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के अलावा दूसरे जिले के लोग भी हजारीबाग का ऐतिहासिक रामनवमी देखने पहुंचे।
अहम बात यह रही कि मौसम खुशनुमा करने के कारण झांकी में शामिल प्रदर्शन करने वालों का जोश और बढ़ गया थकावट कम हुई और जमकर अपने कला का प्रस्तुति किया।
घायलों का आंकड़ा लगभग हजार के पार, दो रेफर :
रामनवमी जुलूस के दौरान इस बार घायलों का आंकड़ा पिछले बार के वनिस्पत बढा है। वर्ष 2019 में 16 सौ लोग चोटिल हुए थे जबकि 2020 में 600 लोग चोटिल हुए थे। जबकि इस बार 3000 से अधिक लोग चोटिल हुए का इलाज सदर अस्पताल एक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का इमरजेंसी वार्ड व शहर में लगे विभिन्न हेल्थ कैंप में हुआ जबकि गंभीर चोटिल हुए 450 लोगों का नाम हास्पिटल में दर्ज हुआ।
तीन गम्भीर रेफर
जुलूस के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनका प्राथमिक इलाज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किए जाने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। इनमें कंचनपुर निवासी जितेंद्र कुमार और पबरा निवासी कैलाश कुमार और खिरगांव के समीप पसई निवासी 27 वर्षीय युवा प्रेम राम भुजाली लगने से जख्मी हो गए। उनके पेट में गंभीर चोट लगी है। भुजाली लगने के कारण स्थिति को गंभीर देखते हुए तीन को रेफर किया गया । एंबुलेंस के लिए समस्या हो रही थी। सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर एंबुलेंस का व्यवस्था कराया और मरीज को रिम्स भेजवाया।
Advertisements
इनमें हजारीबाग सदर थाना के पूर्व थाना प्रभारी रहे जमशेदपुर के इंस्पेक्टर मदन मोहन सिंह का सिर फटा जबकि एएसपी ऋषभ गर्ग को उंगली में चोट आई।
जुलूस में डीजे पर था प्रतिबंध फिर भी बजा बजा ख़ूब डीजे:
इस बार के रामनवमी में निकले जुलूस पर डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध का आंशिक असर दिखा। हालांकि प्रतिबंध के बावजूद भी लगभग दो दर्जन से अधिक झांकियों में डीजे बजे। प्रारंभ में तो पुलिस ने डीजे पर रोक लगाने की भरसक कोशिश की और उसे बंद भी करा दिया। लेकिन जैसे हीं झांकियां शहर में उतरीं डीजे की गूंज शहर में हर तरफ़ गुंजने लगा। हां पर इस बार एक भी भड़काऊ गाने नहीं बजे।
बड़ी खबर : झारखंड में होनी वाली नियुक्ति प्रक्रिया में अब भी संशय, कार्मिक विभाग फिर से संशोधन की तैयारी
Advertisements