IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2023 का पहला शतक लगाने से चूके, पारी में जड़े 9 छक्के

IPL 2023 Ruturaj Gaikwad Century:IPL 2023: CSK के लिए रुतुराज गायकवाड़ का शतक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले ही मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली का प्रदर्शन किया।
रुतुराज ने दमदार शुरुआत की और पूरे मैच में लगातार गुजरात के गेंदबाजों को निशाना बनाया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और सिर्फ 8 रन से शतक से चूक गए। बहरहाल, उन्होंने सीएसके के लिए एक उल्लेखनीय पारी खेली
ऋतुराज आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाने से चूके
ऋतुराज ने गुजरात के खिलाफ इस मैच में 50 गेंदों पर 9 छक्के व 4 चौकों की मदद से 92 रन बनाए और आउट हो गए। वो अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इस सीजन में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
अगर वो इस मैच में शतक लगा लेते तो ये उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक होता। उन्होंने आईपीएल का पहला शतक साल 2021 में लगाया था और नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।
इसके बाद आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने सीएसके के लिए 14 मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 368 रन बनाए थे जबकि बेस्ट स्कोर 99 रन था।
ऋतुराज गायकवाड़ ने पूरे किए 50 छक्के
अपनी शतकीय पारी के दौरान रितुराज ने आईपीएल में 37 मैचों में अपने 50 छक्के पूरे किए। वह आईपीएल के इस सीजन में पहला रन, पहला बाउंड्री और पहला छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
उन्होंने इस पारी में 9 छक्के लगाए और अब आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रितुराज गायकवाड़ ने जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पहले इस टीम के खिलाफ 56 गेंद पर सबसे ज्यादा रन (89) बनाए थे।
CSK के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
11 – मुरली विजय बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
9 – ऋतुराज गायकवाड़ बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023
9 – रॉबिन उथप्पा बनाम आरसीबी, डीवाई पाटिल, मुंबई, 2022
9 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम SRH, चेन्नई, 2015
9 – माइकल हसी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2008
आईपीएल सीजन के ओपनर मैच में सलामी बल्लेबाजों का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
158 * ब्रेंडन मैकुलम केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
98 * रोहित शर्मा एमआई बनाम केकेआर, कोलकाता, 2015
92 रुतुराज गायकवाड़ सीएसके बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023
Read Also :-
- Jharkhand Govt Panchayati Raj Recruitment 2023 इन पदों के लिए झारखंड सरकार पंचायती राज में भर्ती
- Jharkhand teacher vacancy
- फ्री सोलर पैनल योजना 2023 , सोलर पैनल लगवाने के लिए मिल रहा है पैसे
- अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका मिल रहा है झारखंड के 24 जिलों में भर्ती निकली है
- CHO Jharkhand Recruitment 2023- Merit List जारी
Success stories WhatsApp group :- CLICK HERE
IGNOU whatsApp group link :- CLICK HERE
Advertisements