शिक्षक ने चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कि छेड़खानी, ग्रामीणों ने किया ये हाल

Join Us On

शिक्षक ने चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कि छेड़खानी, ग्रामीणों ने किया ये हाल

शिक्षक ने चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कि छेड़खानी, ग्रामीणों ने किया ये हाल

/>

मामला पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड का है। जहां प्राथमिक विद्यालय पीपरजोड़ी की कक्षा चार की 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी के आरोप लगाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक की जम कर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। इस बारे में छात्रा की मां ने बताया कि बेटी पीपरजोड़ी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ रही है।




Advertisements

विद्यालय में पाकुड़ तालवाडंगा के सहायक अध्यापक (पारा टीचर) हरिहर साह भी बच्चों को पढ़ाते है। शुक्रवार को शिक्षक ने बेटी के साथ छेड़खानी की और इसके बाद बच्ची ने घर में पहुंच कर हमे बताया।

इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन समिति केअध्यक्ष राम हांसदा को भी दी गई। जिसके बाद राम हांसदा ने ग्राम प्रधान पीपरजोड़ी जोसेफ टुडू के साथ विद्यालय पहुंचकर शिक्षक से इसके बारे में पूछताछ किया। शिक्षक ने कहा कि गलती हो गई।




उक्त बातें सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए एवं धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शिक्षक को अपने साथ थाने ले गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई की जाएगी। वहीं बीईईओ बाबूराम मुर्मू ने कहा कि मैं अपने स्तर से इस घटना की जांच करूंगा। घटना सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन दी जाएगी।




बड़ी खबर : E Kalyan Scholarship: झारखंड E Kalyan स्कॉलरशिप की तिथि एक बार फिर से बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन!




Advertisements

x

Leave a Comment

[the_ad id='21337']
[the_ad id='21338']