जीवन के नियम :- Rules of life जीवन में कुछ अच्छा करना है तो हर आदमी को खुद को बदलना पड़ता है । हर आदमी में कुछ न कुछ कमियां जरुर होती है, पर कभी भी अपनी कमियों को को लेकर घबराना नहीं चाहिए । हमें उस पर ध्यान देकर उसे ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। कभी भी अपनी तुलना दुसरे से कर खुद को कम नहीं समझना चाहिए, तुलना करने के बदले हमे दुसरे की अच्छाई से सीखना चाहिए। ये कुछ नियम आपकी जीवन को बदलने के लिए मदद कर सकते हैं:
अपने आप पर विश्वास करें और एक लक्ष्य बनाएं, जिसे आप पुरा करना चाहते हैं। उन पर टिके रहें और उन्हें हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करें।
आत्मविश्वास रखे :-
जीवन में आप अगर सफल होना चाहते है तो आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। आप किसी भी काम को करें, आपको खुद पर विश्वास रखना बहुत जरूरी है, तब ही आप उस काम में सफल हो पाएंगे। यहां तक कि सबसे तेज आदमी भी बिना आत्मविश्वास के कुछ भी नहीं कर सकते हैं।
आज में जिए :-
जीवन में हमारे आने वाले कल से ज्यादा जरुरी आज है, हम जो कुछ भी आज करते हैं उसी का परिणाम हमें आगे चलकर मिलता है । हमें हमेशा अच्छा काम करना चाहिए, जिससे कि हमें हमेशा सुखी मिले।
मेहनत एंव लगन :-
मेहनत शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से होती है| मानसिक मेहनत, शारीरिक मेहनत से ज्यादा जरुरी होती है|
कुछ लोग लक्ष्य (Target) तो बहुत बड़ा बना देते है लेकिन मेहनत नहीं करते और फिर अपने अपने लक्ष्य को बदलते रहते है| ऐसे लोग केवल (planning) बनाते रह जाते है| काफी समय के बाद भी ऐसे लोगों को सफलता नहीं मिलती है।