भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के एक होटल में मिला शव
/>
Akanksha Dubey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक दिन पहले तक इंस्टाग्राम पर एक्टिव थी। कल रात ही उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया था। और सुबह में उनके सुसाइड की खबर सामने आया।
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide: रविवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। वाराणसी के एक होटल में मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव फंदे से लटका मिला । कहा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हर पहलू पर पुलिस खंगाल रही है।
बतादें कि आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। आज ही दिन उनका एक गाना पवन सिंह के साथ रिलीज़ हुआ है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था एवं कुछ फिल्में भी उनकी आने वाली थी। बताया जा रहा है कि वाराणसी में बीते रात वो शूटिंग के बाद होटल गई थीं एवं सुबह में ही उनका शव फंदे से लटका मिला।
Advertisements
आखिरी वीडियो वायरल में
आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव थीं। लगभग रोज़ ही वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करती रहती थी पर उनके रील्स को भी लोग खूब पसंद करते थे। बीते रोज़ ही उन्होंने अपना एक इंस्टा रील भी शेयर किया था, जिसमें वो भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखाई दी थी।उनके स्पेटप्स को भी लोग खूब पसंद कर रहे थे।
https://instagram.com/akankshadubey_official?igshid=YmMyMTA2M2Y=
https://instagram.com/akankshadubey_official?igshid=YmMyMTA2M2Y=
कुछ घंटे में क्या हुआ जो मौत को लगाई गले?
आकांक्षा के आखिरी वीडियो शेयर करने के साथ ही इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा था, “बस कोशिश की है। ” बता दें कि ये वीडियो बीते दिन ही रात को करीब साढ़े आठ बजे आकांक्षा ने शेयर किया था।
ऐसे में इस एक रात में ऐसा क्या हो गया कि उसे मौत को गले लगाना पड़ा? ये सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है। हालांकि मौत की वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आधिकारिक तौर पर सामने आ सकेगी। फिलहाल पहली नज़र में मामले को आत्महत्या ही कहा जा रहा है।
बड़ी खबर : सरकारी नौकरियों में झारखंड के स्थानीय को 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन
Advertisements