Search
Close this search box.

फ्री राशन : चौपारण के सैकड़ो पीडीएस डीलर दिल्ली रवाना, कल जंतर मंतर में देंगे धरना , ये हैं 11 मांगे

फ्री राशन : चौपारण के सैकड़ो पीडीएस डीलर दिल्ली रवाना, कल जंतर मंतर में देंगे धरना

Join Us On

फ्री राशन : चौपारण के सैकड़ो पीडीएस डीलर दिल्ली रवाना, कल जंतर मंतर में देंगे धरना

फ्री राशन : चौपारण के सैकड़ो पीडीएस डीलर दिल्ली रवाना, कल जंतर मंतर में देंगे धरना





फ्री राशन योजना जनवरी 2023 गरीबों के लिए राहत वाली योजना है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन में सभी पीडीएस (राशन) डीलर पूरे ईमानदारी पूर्वक अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। पर इन्हें उचित मुवाबजा नहीं के बराबर मिल रहा है। इसे सभी लेकर देशभर के सभी राशन डीलर आगामी 22 मार्च यानि कल ऑल इंडिया प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर के पास धरना प्रदर्शन करेंगे।




चौपारण के सैकड़ो राशन डीलर दिल्ली रवाना

इधर जंतर मंतर में धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चौपारण प्रखण्ड के सैकड़ों डीलर प्रखण्ड डीलर संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में सोमवार को बाई ट्रेन दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस सम्बंध में संघ अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर कल 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिल्ली के जंतर मंतर पूरे देशभर डीलर संघ का धरना प्रस्तवित है। जिसमें प्रखण्ड के भी सैकड़ो डीलर शामिल हो रहे हैं।




ये है इनकी 11 प्रमुख मांगे

1. गरीब जनता के हित में पीएमजीकेएवाई का अतिरिक्त 5 किलो खाद्यान्न की आपूर्ति एनएफएसए कार्ड धारकों को बहाल करनी होगी।

2. राशन डीलरों को न्यूनतम मासिक आय 50,000/- रुपये सुनिश्चित करनी होगी।

3. केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त “विश्व खाद्य कार्यक्रम” के अनुसार न्यूनतम रु 764 /- प्रति क्विंटल लागू करना होगा।

4. केंद्रीय खाद्य राज्य मंत्री के बयान का पालन करते हुए ग्राहकों की पीड़ा और उत्पीड़न को कम करने के लिए आपात स्थिति में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार संख्या के साथ राशन देने की अनुमति देनी होगी।




5. चावल, गेहूं और चीनी में 1 किग्रा प्रति क्विंटल परिचालन नुकसान (Handling Loss) के रूप में देना होगा।

6. खाद्य तेल, दालें और चीनी की आपूर्ति राशन की दुकानों से की जानी चाहिए ताकि मूल्य वृद्धि को रोका जा सके और साथ ही किसानों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।

7. खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जूट की बोरियों में ही खाद्यान्न की आपूर्ति करनी होगी।

8. ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की दुकानों को चावल और गेहूं के लिए “डायरेक्ट प्रोक्योरमेंट एजेंट (डीपीए)” के रूप में नियुक्त करना होगा।

9. “फूड फॉर ऑल”, “वेस्ट बंगाल मॉडल” का पालन करते हुए देश भर के प्रत्येक नागरिक को राशन उपलब्ध कराना होगा।




10. राजस्थान सरकार की तर्ज पर कोरोना में मारे गए डीलरों के परिवार को ५० लाख रुपये का मुआवजा देना होगा।

11. एन.एफ.एस.ए. के तहत डीलर्स मार्जिन के एडभांश भुगतान के नियमों को सुनिश्चित कर उसके प्रावधानों को लागू करते हुए बकाये मार्जिन मनी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अविलंब लागू करने का आदेश दिया जाय।




दिल्ली ये हुए रवाना

डीलर संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार , सुखदेव यादव, रवि वर्णवाल, राजाराम इंद्र ‌‌गुरू ,सीताराम जाधव, उमेश यादव , बजेश्वर सिंह, राजेश सिंह, मनोज दांगी, गणेश केसरी, रामाधीन सिंह ,सुरेंद्र प्रसाद, सकलदेव साहू ,सियाराम सिंह ,नासिर हुसैन, विशेश्वर यादव, सुदर्शन जाधव, रुदवा देवी, बिंदवा देवी, नूरी देवी ,सुनीता देवी ,माला देवी ,बिना देवी, बाबूलाल पासवान, रणधीर कुमार, प्रीतम साहू सहित अन्य 100 डिलर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। कल सभी दिल्ली में विरोध कार्यक्रम के दौरान जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।





बड़ी खबर : झारखंड के सरकारी विभाग में दो लाख से अधिक सीट खाली हैं जानिए किस विभाग में कितने सीटें खाली हैं




Slide Up
x

Leave a Comment