वंदना दादेल बनी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, जितेंद्र सिंह बने प्रभारी सचिव, उद्योग विभाग, अधिसूचना जारी

Join Us On

वंदना दादेल बनी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, जितेंद्र सिंह बने प्रभारी सचिव, उद्योग विभाग, अधिसूचना जारी

वंदना दादेल बनी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, जितेंद्र सिंह बने प्रभारी सचिव, उद्योग विभाग, अधिसूचना जारी

राँची : कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के द्वारा दो अधिकारियों के पदस्थापन एवं अतिरिक्त प्रभार को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।
यह अधिसूचना झारखंड के राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव बिनोद कुमार ने जारी की है।

दिनांक 13.03.2023 संख्या-1 / पी0-101/2022 का 1497 / प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित श्रीमती वंदना दादेल, मा.प्र.से. (झा. 1996 ) ( अतिरिक्त प्रभार- प्रधान सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची (आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर) तथा प्रधान सचिव, उद्योग विभाग, झारखण्ड, राँची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया।

वहीं श्रीमती दादल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची तथा प्रधान सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची (आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

वहीं संख्या-1/पी0-101/2022 का 1498 / निदेशक, उद्योग, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, भा.प्र.से. (झा. 2008) (अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, JIIDCO, खान आयुक्त, झारखण्ड तथा प्रबंध निदेशक, जियाडा) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव, उद्योग विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।

2. श्री सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, जियाडातथा खान आयुक्त, झारखण्ड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से,

x

Leave a Comment