एक विवाह ऐसा भी… हजारीबाग में विधवा भाभी से देवर ने शादी रचा कर पेश की मिसाल

एक विवाह ऐसा भी... हजारीबाग में विधवा भाभी से देवर ने शादी रचा कर पेश की मिसाल

Join Us On





एक विवाह ऐसा भी… हजारीबाग में विधवा भाभी से देवर ने शादी रचा कर पेश की मिसाल

एक विवाह ऐसा भी... हजारीबाग में विधवा भाभी से देवर ने शादी रचा कर पेश की मिसाल

हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड के झरपो पंचायत अंतर्गत महलोनिया का है जहां टोला निवासी दशरथ प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार ने अपनी विधवा भाभी अर्चना से समाजिक रीति-रिवाज से शुक्रवार रात को महलोनिया मंदिर में शादी कर लिया।




बता दें कि दशरथ प्रसाद का दो पुत्र सरोज कुमार एवं संतोष कुमार था जिसमें सरोज का शादी बड़कागांव की लड़की अर्चना के साथ 21अप्रैल 2021 को हुआ था । सरोज का अचानक तबियत खराब होने के कारण रांची में इलाज के क्रम में 12 फरवरी 2022 को मौत हो गया था। उस समय अर्चना गर्भवती थी। मौत होने के बाद समाजिक रीति के अनुसार दशरथ प्रसाद के छोटे बेटे ने अपनी भाभी को अपने घर ही रखने का मन बना लिया।




होली का त्योहार बीतने के बाद संतोष ने सबों के सामने हिंदू रिती रिवाज से अर्चना से शादी कर लिया। संतोष ने बताया कि भैया के निधन होने के बाद भाभी कहां जाती अगर कहीं जाती तो मेरे घर का ही नाम खराब होता इसलिए अपने घर ही रखने का निर्णय लिया है।




वहीं लड़का के पिता दशरथ प्रसाद ने कहा कि अपने घर के बहु को कहां जाने देता इसलिए पुनः विधी विधान से अपना बहु बना लिया है। अर्चना की दस माह की एक बेटी सृष्टि है।




बड़ी खबर : झारखंड में सरकारी स्कूल के सभी बच्चों को इसी महीने छात्रवृत्ति मिलेगी

Home




x

Leave a Comment