छिटपुट घटनाओं को छोड़ होली के रंगों से सराबोर हुआ चौपारण, मुस्तैद रही प्रशासन

छिटपुट घटनाओं

Join Us On

छिटपुट घटनाओं को छोड़ होली के रंगों से सराबोर हुआ चौपारण, मुस्तैद रही प्रशासन

छिटपुट घटनाओं को छोड़ होली के रंगों से सरोबोर हुआ चौपारण, मुस्तैद रही प्रशासन





चौपारण : प्रखण्ड में होली का गजब उत्साह दिखा। प्रखण्ड के चारों ओर होली के रंगों से सराबोर नजर आए लोग। होली के मौके पर अधिकांश लोगों ने अपने दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गों के चरणस्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लेकर की।

वहीं अधिकांश घर की महिलाओं ने घर के देवी देवताओं के साथ मंदिरों में भी जाकर पूजा अर्चना की। वहीं कई गांवों में युवाओ की टोली ने पुरानी परंपरा बरकरार रखते हुए कीचड़ वाली भी होली खेली।




छिटपुट घटनाओं

वहीं सुबह के दौरान चिकेन , मटन और मछली की दुकानों में भी खूब भीड़ दिखी।

 

मिट मुर्गा मछली दारू की जमकर हुई खरीदारी

रेट में बढ़ोतरी के बावजूद खस्सी की मिट हो या पॉल्ट्री फॉर्म का मुर्गा लोगों ने जमकर खरीदारी की। खस्सी की मिट जहां 750 – 800 रुपए तक लोगों ने खरीदा तो वहीं पॉल्ट्री फॉर्म का मुर्गा भी 150 रु के प्रति किलो बिका। मछली का भी खूब डिमांड दिखी। मछली भी 180 से 200 रुपए तक प्रति केजी लोगों ने खरीदा। वहीं महुआ और अंग्रेजी शराब की भी खूब बिक्री हुई।




दोपहर के बाद शुरू हुआ रंग अबीर गुलाल का दौर

वहीं दोपहर के बाद रंग अबीर और गुलाल का दौर शुरू हुआ। बड़े हो या छोटे सबों ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। लोगों ने आपसी मतभेद मिटाकर एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

छिटपुट घटनाओं




कई गांवों में नाल, हारमोनियम व झाल के ताल पर होलिका भी गाया गया तो कहीं कहीं लाउडस्पीकर के धुन पर युवाओ ने खूब डांस भी किया।

 

जनप्रतिनिधि भी नहीं रहे कम

वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, मुखीया पिंकी देवी , मुखीया प्रतिनिधि बिनोद सिंह,सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी,कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव,मुखीया जानकी यादव,गंदौरी दांगी, रेखा देवी, मुखीया प्रतिनिधि राजदेव यादव, हेलाल अख्तर, नागेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया मोहन साव, समाजसेवी भुनेश्वर यादव , मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता , दीपक गुप्ता,समाजसेवी अशोक सिंह, आरके सिंह सहित अन्य ने होली की शुभकामनाएं दी। वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएसपी नाजिर अख्तर भाजपा जिला महामंत्री सुनील साव के घर पहुंचकर लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया।




छिटपुट घटनाओं के कारण दिनभर अलर्ट नजर आई पुलिस प्रशासन

होली को लेकर दिनभर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आई। प्रखण्ड में बहेरा , लोहड़ी, बढियाढाबर सहित कई स्थानों में होली के दिन छिट पुट घटनाएं घटी है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर ने कहा कि होली में छिटपुट की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। कहीं अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की सभी टीम अलर्ट है।




बड़ी खबर : झारखंड के इन मिडिल स्कूलों में क्लर्क और आदेशपाल का प्रतियोजन




x

Leave a Comment