झारखंड के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई होगी बंद, जानें क्या है कारण

Join Us On





झारखंड के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई होगी बंद, जानें क्या है कारण

झारखंड के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई होगी बंद, जानें क्या है कारण में इंटर की पढ़ाई होगी बंद, जानें क्या है कारण



रांची: झारखंड के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने वाली है। बता दें झारखंड के प्लस टू विद्यालयों को और भी संसाधनयुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सरकार अगले वित्तीय वर्ष में 200 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है।

वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्लस टू (इंटर) की प्लस टू विद्यालयों में होनी है, जिससे राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद हो जाएगी। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा कहा गया है कि कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद हो जाएगी और विद्यार्थियों का नामांकन प्लस टू स्कूलों में लिया जायेगा।




राज्य के प्लस टू विद्यालयों में 2500 क्लास रूम बनाये जायेंगे

बता दें कि राज्य के विद्यालयों को आवश्यकतानुरूप संसाधनयुक्त बनाया जायेगा। इसके तहत 2500 क्लास रूम बनाया जाएगा। वहीं विभाग द्वारा तैयार किये गये प्रस्ताव के अनुरूप राज्य के 72 कॉलेजों में लगभग एक लाख विद्यार्थी नामांकित है, जिन्हें नामांकन विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में स्थानांतरित करा दिया जाएगा।



बताया गया कि वर्तमान में झारखंड के 635 प्लस टू विद्यालय हैं, जिनमें 59 विद्यालय एकीकृत बिहार के समय से संचालित है।

राज्य के इंटर कॉलेज बनेंगे प्लस टू स्कूल

बताया जा रहा है कि राज्य के इंटर कॉलेजों को भी प्लस टू विद्यालय में बदल दिया जाएगा। वर्तमान में राज्य के इंटर कॉलेजों में 11वीं व 12वीं की पढ़ाई करायी जाती है।

वहीं प्लस टू विद्यालय होने के बाद इसमें कक्षा नौवीं व 10वीं की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ज्ञात हो कि देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद अब कक्षा नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई स्कूलों में एक साथ करवाई जाएगी।

Watsapp




बड़ी खबर : Jharkhand Govt Panchayati Raj Recruitment 2023 इन पदों के लिए झारखंड सरकार पंचायती राज में भर्ती 

Home




Leave a Comment