Sarkari Naukri Exam Calendar 2023: देशभर में सरकारी नौकरी के लिए होने वाले एग्जाम का कैलेंडर, जानिए कब किसका है पेपर
Sarkari Naukri Exam Calendar 2023: देशभर में सरकारी नौकरी के लिए होने वाले एग्जाम का कैलेंडर जारी की गई है। Govt Exam Calendar for February 2023: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा,यूजीसी नेट परीक्षा, सीटीईटी परीक्षा, केवीएस पीआरटी टीजीटी पीजीटी परीक्षा,68वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा, एएफसीएटी परीक्षा, यूपीएससी ईएसई परीक्षा एवं आरएसएमएसएसबी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 की तारीखें को लेकर कैलेंडर जारी की गई है।
इस साल के फरवरी 2023 के महीने में बहुत सारी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। इस महीने आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षा की बात करें तो
SSC GD कांस्टेबल 2022 परीक्षा, 68वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा, CTET दिसंबर 2022 एग्जाम,KVS PRT TGT PGT 2023 परीक्षा, UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा , NHM राजस्थान CHO परीक्षा आदि शामिल हैं। कैंडिडेट्स फरवरी 2023 के लिए परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ सरकारी परीक्षा की तारीखों एवं अन्य जरूरी तारीखें यहां देख पाएंगे। यदि आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो फिर संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाना होगा।
CTET 2023 Exam
CTET दिसंबर 2022 परीक्षा
7 फरवरी 2023 तक आयोजित होना है। CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं, यानी पेपर I व पेपर II। हर पेपर में 150 नंबर के लिए 150 एमसीक्यू होंगे एवं हर पेपर की अवधि 2.5 घंटे होगी।
SSC GD Constable 2023 Exam
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 परीक्षा 14 फरवरी 2023 तक आयोजित होगी। कर्मचारी चयन आयोग सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), असम राइफल्स में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), राइफलमैन (जनरल ड्यूटी), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगीं।
68th BPSC Prelims Exam
68वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 की तारीख 12 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। 68वीं बीपीएससी चयन प्रक्रिया के मुताबिक तीन राउंड होंगे, प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू राउंड। प्रारंभिक परीक्षा एक ऑफ़लाइन परीक्षा है एवं 2 घंटे के लिए सामान्य अध्ययन विषयों से 150 ऑब्जेक्टिव टाइप पूछे जाएंगे।
KVS PRT TGT PGT 2023 Exam
KVS TGT 2023 परीक्षा 12 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा
और KVS PGT 2023 परीक्षा 16 से 20 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा
। वहिं KVS PRT 2022 परीक्षा 21 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित होगी। लेटेस्ट केवीएस परीक्षा पैटर्न के मुताबिक प्रत्येक पेपर में कुल 180 ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल 180 नंबर के लिए पूछा जाएगा।वहर पेपर के लिए परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय होगा।
Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2022 (Skill Test)
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं डी’ परीक्षा, 2022 (स्किल टेस्ट) 15 से 16 फरवरी 2023 तक आयोजित होनी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी के स्किल के लिए बुलाया जायेगा।
UPSC Engineering Services (Preliminary) Examination (ESE) 2023
UPSC इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (ESE) 2023 19 फरवरी 2023 के बीच आयोजित होगा। UPSC IES प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न के मुताबिक परीक्षा में 5 घंटे की अवधि के लिए कुल 500 नंबर के प्रश्न होते हैं।
UPSC Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination, 2023
यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 19 फरवरी 2023 को आयोजित होगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर) एवं मुख्य परीक्षा (पारंपरिक टाइप पेपर) व व्यक्तित्व परीक्षण/ इंटरव्यू का दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी।
NHM Rajasthan CHO 2023 Exam Dates
NHM राजस्थान CHO परीक्षा 19 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
UGC NET 2023 Exam
UGC NET दिसंबर 2022
परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 के बीच आयोजित होगी। UGC NET परीक्षा पैटर्न के मुताबिक 300 नंबर के लिए कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।
AFCAT 1 2023 Exam
एएफसीएटी 1 2023 परीक्षा 24, 25 व 26 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। कैंडिडेट्स को एक अटेंप्ट में परीक्षा में सफलता पाने के लिए बेस्ट तैयारी स्ट्रेटजी फॉलो करें।
RSMSSB Teacher 2023 Exam
RSMSSB शिक्षक 2023 परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दिया गया है कि वे बेस्ट तैयारी स्ट्रेटजी का पालन करें एवं एक अटेंप्ट में परीक्षा को क्रैक करने के लिए बेस्ट किताबों का चयन कर पढें।
SSC JE Paper-2 2022 Exam
एसएससी जेई पेपर -2 2022 परीक्षा 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी. चूंकि परीक्षाएं नजदीक हैं, उम्मीदवारों को रिवीजन पर फोकस करना चाहिए।
बड़ी खबर : झारखंड श्रम विभाग का बड़ा फैसला : स्थानीय को नौकरी को लेकर 5046 कम्पनियों को भेजा पत्र