Search
Close this search box.

उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने 950 पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर किया क्लियर , 4800 का ग्रेड पे

Join Us On

उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने 950 पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर किया क्लियर , 4800 का ग्रेड पे

उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने 950 पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर किया क्लियर , 4800 का ग्रेड पे

रांची: झारखंड के विश्वविद्यालयों में रिक्त पड़े पदों पर जल्द ही भर्ती होगी। बता दें कि राज्य के सात सरकारी विवि में लगभग 40 वर्ष बाद तृतीय वर्ग में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रथम चरण में लगभग 950 पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लियर कर दिया है।

वहीं 4800 ग्रेड पे वाले पदों पर नियुक्ति के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने कार्मिक विभाग से रोस्टर क्लियरेंस की मांग की है। वहीं अन्य पदों पर भी रोस्टर क्लियर होते ही जेएसएससी को नियुक्ति अधियाचना भेज दी जायेगी, जिसके बाद बहाली की प्रक्रिया आरंभ होगी।



रांची विवि में 1983-84 के बाद से कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति नहीं

बता दें कि राज्य में रांची विवि में 1983-84 के बाद से अब तक कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति नहीं की गई है। वहीं कई विश्वविद्यालयों में अनुपयोगी पदों को भी समाप्त कर दिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय में ऐसे कई पद हैं, जहां वर्तमान में कार्यरत कर्मियों की सेवानिवृत्त होते ही वे पद भी स्वतः समाप्त हो जायेंगे।

विवि में कर्मचारियों को अब 3 से 5 वर्षो में मिलेगी
प्रोन्नति

बता दें कि रांची विवि से ही कालांतर में विनोबा भावे विवि हजारीबाग, चाईबासा विवि, कोल्हान विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि व मेदिनीनगर की स्थापना की गयी है। वहीं रांची कॉलेज को अपग्रेड कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बनाया गया है।

विभावि से कुछ हिस्सा काट कर बिनोद बिहारी महती कोयातंचल विवि, धनबाद की स्थापना की गयी है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को अब 3 से लेकर 5 वर्ष में नियमित सेवा के बाद प्रोन्नति दी जाएगी। इससे पहले कर्मचारियों को सात वर्ष पूरे होने पर ही प्रोन्नति दी जाती थी।



इन विश्वविद्यालयों में कई स्वीकृत पदों में हुई कटौती

राज्य सरकार ने सिदो-कानु मुर्मु विवि में कई स्वीकृत पदों में कटौती कर दी है। विश्वविद्यालय में पूर्व में 391 पद स्वीकृत थी, जिसे घटा कर 316 कर दिया गया है। विधि में वर्तमान में 246 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिनमें से 156 पदों को प्रोन्नति से भरा जाएगा। इसी प्रकार राज्य के सभी विवि में स्वीकृत पद के लगभग आधे पदों को प्रोन्नति से भरा जाना है।




इसी प्रकार नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय में लगभग 100 पदों का रोस्टर क्लियर हुआ है। वहीं विनोबा भावे लगभग 124 पदों का रोस्टर क्लियर किया गया है, जिनमें से एलडीसी के 81 पद है। यह भी बताया गया है कि डीएसपीएमयू में 53 में से 10 पर हटा दिये गये है। इस विवि के कुल 43 पद का रोस्टर क्लियर किया गया है।

ये है सीधी नियुक्ति वाले पद

बताया गया कि सीधी नियुक्ति वाले पदों में पीटीआइ, स्टोर कीपर, एलडीसी, शर्टर, कंपाउंडर, सेक्शन कटर, क्यूरेटर, इंटरनल आडिटर, सहायक लाइब्रेरियन, बजट एंड एकाउंटस अफसर के पद शामिल है।



बड़ी खबर : झारखंड श्रम विभाग का बड़ा फैसला : स्थानीय को नौकरी को लेकर 5046 कम्पनियों को भेजा पत्र

Slide Up
x

Leave a Comment