JPSC बड़ी खबर : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने इन भर्ती विज्ञापनों को किया रद्द, पढें पूरी नोटिफिकेशन

Join Us On





JPSC बड़ी खबर : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने इन भर्ती विज्ञापनों को किया रद्द, पढें पूरी नोटिफिकेशन

JPSC बड़ी खबर : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने इन भर्ती विज्ञापनों को किया रद्द, पढें पूरी नोटिफिकेशन

रांची : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने आज 12 भर्ती विज्ञापनों को रद्द कर दिया है। इस संबंध में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है।





जारी नोटिस में याचिका संख्या – WP(C) No.-3894/2021 रमेश हाँसदा एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य तथा संलग्न वाद में माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक- 16 दिसंबर 2022 को पारित अंतिम न्यायादेश के अनुपालन के क्रम में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रांक- 604 दिनांक 30 जनवरी 2023 के आलोक में माननीय न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश से आच्छादित विज्ञापनों को रद्द किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि रद्द विज्ञापनों के मामले में नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर परीक्षा के आयोजन की कार्रवाई की जायेगी।

इन विज्ञापनों को किया गया रद्द

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 06/2021 एवं 02 / 2022 झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता 2021, विज्ञापन संख्या 13/2022 झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022, विज्ञापन संख्या 12/2022 झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022, विज्ञापन संख्या 05/2021,




झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा- 2021, विज्ञापन संख्या 01/2022 झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियागिता परीक्षा – 2022, झारखण्ड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण, विज्ञापन संख्या 03/2022 एवं 04 / 2022 अधिकारी (आई.टी.आई. इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा- 2022, विज्ञापन संख्या 07/2022 एवं 08 / 2022 झारखण्ड इण्टरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु )

संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022, विज्ञापन संख्या 09/2022, झारखण्ड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022, विज्ञापन संख्या 10/2022 एवं 11 / 2022 झारखण्ड तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022, विज्ञापन संख्या 16/2022 झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022, विज्ञापन संख्या 14 / 2022 एवं 15 / 2022 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 और झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा- 2022 को रद्द किया है।




बड़ी खबर : सीएम ने झारखंडी युवाओं के नौकरी को किया सुनिश्चित, निजी क्षेत्र के नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण

 

Noti

JPSC बड़ी खबर

Leave a Comment