Search
Close this search box.

Weather forecast : ठंड फिर से बढ़ी, जाने कब तक रहेगा ऐसा ,मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather forecast : ठंड फिर से बढ़ी, जाने कब तक रहेगा ऐसा ,मौसम विभाग ने दी जानकारी

Join Us On

Weather forecast : ठंड फिर से बढ़ी, जाने कब तक रहेगा ऐसा ,मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather forecast : ठंड फिर से बढ़ी, जाने कब तक रहेगा ऐसा ,मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather forecast : झारखंड के कई जिलों में तापमान में गिरावट से ठंड फिर से बढ़ी गई है। रांची स्थित मौसम कार्यालय के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि ये जो तापमान में उतार-चढ़ाव दिख रहा है वो पश्चिमी विक्षोभ की वजह के कारण है। अंडमान साग के पास जो डिप्रेशन है उसकी वजह से भी तापमान में चेंजेस देखा जा रहा है।




उत्तरी झारखंड का जो भाग है, यानी संताल परगना, पलामू संभाग एवं हजारीबाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में अगले दो से तीन दिनों में तापमान दो से चार डिग्री गिरने की संभावना है। इसका वजह पश्चिमी विक्षोभ का जाना है। पश्चिमी विक्षोभ के जाने से जो ठंडी हवाएं आएंगी जिसके कारण से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।वहीं झारखंड की राजधानी रांची एवं कोल्हान के इलाकों में 2 फरवरी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। यहां भी दो से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी।




वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि एक जो सिस्टम है बंगाल की खाड़ी में, अभी उसकी जो स्थिति है उससे डिप्रेशन के फेज में है।ये डिप्रेशन बुधवार को श्रीलंका के तट पर पहुंचने की संभावना है। जिसके वजह से अधिकांश झारखंड में बादल देखने को मिल सकता है। वहीं बुधवार दोपहर तक मध्य और दक्षिणी झारखंड में भी बादल देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 3 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।

बड़ी खबर : इंटरमीडिएट में कई विषयों की पढ़ाई हो जाएगी बन्द, ये है वजह

Slide Up
x

Leave a Comment