जमशेदपुर से भी ले सकेंगे हवाई यात्रा का आनंद सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर विमान को किया रवाना, 

Join Us On

जमशेदपुर से भी ले सकेंगे हवाई यात्रा का आनंद सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर विमान को किया रवाना, 

जमशेदपुर से भी ले सकेंगे हवाई यात्रा का आनंद सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर विमान को किया रवाना,

जमशेदपुर: जमशेदपुर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि आज सीएम हेमंत सोरेन ने विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर कोलकाता के लिए रवाना किया। वहीं सीएम द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा शुरू हो चुकी है।

हालांकि यह विमान केवल 9 सीटर है, लेकिन फिर भी लोगों को अब हवाई सेवा का लाभ आसानी से मिल सकेगा। विमान सेवा को लेकर बताया गया कि एक विमान जमशेदपुर और भुवनेश्वर के बीच और दूसरा जमशेदपुर और कोलकाता के बीच चलेगा।

अब तक जमशेदपुर के लोगों को जमशेदपुर वासियों को आना पड़ता था रांची

बता दें कि अब तक जमशेदपुर वासियों को विमान सेवा के लिए रांची आना पड़ता था। लेकिन स्थानीय स्तर पर विमान सेवा के शुरू होने के बाद अब जमशेदपुर के लोग कोलकाता और भुवनेशवर जाकर देश के किसी भी हिस्से के लिए फ्लाइट सेवा आसानी से ले पाएंगे। वहीं इस सेवा के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी।

जमशेदपुर का सोनारी एयरपोर्ट झारखंड का तीसरा एयरपोर्ट

ज्ञात हो कि जमशेदपुर का सोनारी एयरपोर्ट झारखंड का तीसरा एयरपोर्ट है, जहां से नियमित कमर्शियल विमान सेवा उपलब्ध है। हालांकि यहां से सिर्फ कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए ही उड़ानें मिल सकेंगी।

बता दें कि डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने हाल में ही जमशेदपुर के सोनारी स्थित एयरपोर्ट उड़ान सेवाओं की अनुमति दी थी। इसके बाद इंडिया वन कंपनी की फ्लाइट सर्विस शुरू की जा रही है, जिसे यात्रा के लिए डीजीसीए की ओर से फिलहाल अस्थायी अनुमति दी गई है।

जमशेदपुर से भी ले सकेंगे हवाई

बड़ी खबर : झारखंड श्रम विभाग का बड़ा फैसला : स्थानीय को नौकरी को लेकर 5046 कम्पनियों को भेजा पत्र

Leave a Comment