स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के नेतृत्व में चौपारण में लगा रक्तदान शिविर, 25 लोंगो ने किया रक्तदान
चौपारण प्रखंड के ब्लाक परिसर के समीप स्थित मां सावित्री क्लीनिक में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के नेतृत्व में ब्लड बैंक हज़रिबाग़ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के संस्थापक भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी सहित अन्य ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि औऱ ब्लड डोनेट कर किया।
इस संबंध में विवेकानंद युवा शक्ति के संस्थापक सह भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू ने बताया संस्था के द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर लगातार तीन वर्षों से ( कोरोना काल छोड़कर) ब्लड डोनेट का कैंप आयोजित किया जा रहा है और जरूरतमन्दों का मदद कर रहा है।
रक्तदान शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 25 लोगों ने रक्तदान किया। सभी को ब्लड बैंक के द्वारा प्रमाणपत्र भी दिया गया।
रक्तदान करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि, राजेन्द्र चंद्रवंशी ,अरविंद कुमार सिंह ,जितेंद्र गिरी ,विकास गुप्ता ,बीरबल कुमार ,मनीष सिन्हा ,सुधीर कौशल,बासुदेव साव, चितरंजन गुप्ता,अभिषेक सोनी ,अंकित केसरी,चन्दन कुमार सिंह,सोनू कुमार,पंकज सिंह,राजेश कुमार सिन्हा, संतोष प्रसाद प्रजापति,उपेन्द्र यादव,गौतम कुमार यादव, जय कुमार राणा,राजेश कुमार सिन्हा
सुरज कुमार सिंह,दिलीप,प्रसाद केसरी,राजेश कुमार,उपेन्द्र कुमार, रंजन सिंह ने किया।
बड़ी खबर : नियोजन नीति पुनः बनाने को लेकर झारखंड सरकार की बड़ी बैठक , होंगे दो बड़े बदलाव, तब आएगी नई vacancy