School winter vacation : मिल सकती है स्कूलों में छुट्टी , मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
School winter vacation : ढंड को देखते हुए झारखंड के भी स्कूलों में छुट्टियां मिल सकती है। मौसम विभाग ने ढंड को लेकर चेतावनी जारी की है। झारखंड के मौसम में लगभग सभी जिलों में कोहरे का असर है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी के बाद से झारखंड में ठंड बढने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अगले तीन तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेगे। जिससे ठंड बढ़ेगी और तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी हो सकती है।
तापमान में तीन से चार डिग्री उतार चढ़ाव भी दर्ज हो सकता है। दिन में कोहरे की वजह से धूप कम निकलेगा, इसे दिन में भी ठंड ज्यादा रहेगा।
मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार आने वाला दिनों में ठंड और बढेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की भी गिरावट का अनुमान है। रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान है।
वहीं जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।
बिहार में ढंड के कारण एक सफ्ताह बन्द हुआ स्कूल
बिहार सहित अन्य राज्यों में ढंड के कारण स्कूलों को एक सफ्ताह तक बन्द करने का आदेश जारी किया गया है। जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि गया जिला में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी, गया के निदेशानुसार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में वर्ग अष्ठम तक की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 02.01.2023 से दिनांक 07.01.2023 तक स्थगित किया जाता है।
इस अवधि में सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रधान एवं अन्य शिक्षकगण, विद्यालय में उपस्थित रहकर विभाग द्वारा निदेशित अन्य गतिविधियाँ तथा लाभुक योजनाओं से संबंधित कार्ययोजना का सम्पादन सुनिश्चित करेंगें।
झारखंड में कनकनी के साथ बढ़ी ढंड
बतादें कि झारखंड में ढंड व कोहरा में वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। संभावना है झारखंड में भी बढ़ते ढंड व तापमान में गिरावट को देखते हुए झारखंड सरकार कोई बड़ा निर्णय लेगी।
बड़ी खबर : झारखंडी का कारनामा : फेसबुक से प्यार,फिर बच्चे के साथ महिला पहुंची प्रेमी के घर,