दनुवा घाटी में बड़ी दुर्घटना : स्कार्पियो पलटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल , इनका हो गया मौत
चौपारण जीटी रोड के दनुआ घाटी में फिर मौत का तांडव हुआ। गुरुवार को दो महिला सहित छह लोग स्कार्पियो से बोधगया, बिहार से भद्रकाली मंदिर ईटखोरी में पूजा करने आया था।
शाम को पूजा कर लौटने के क्रम में स्कार्पियो दनुआ घाटी में स्कार्पियो दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में स्कार्पियो सवार अनिल सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि रौशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
रौशन की पत्नी मुस्कान सिंह को काफी चोट लगी है। अन्य घायलों में प्रीति सिंह, दीपक सिंह और संजीत सिंह का स्थानीय सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल रौशन सिंह को आपदा मित्र एम्बुलेंस से रांची रेफर कर दिया दिया गया।
दनुवा घाटी में बड़ी दुर्घटना