जोहार प्रगति पोर्टल से योजनाओं की निगरानी खुद करेंगे मुख्यमंत्री,धीमी गति से चलने वाली योजनाओं की जलेगी बत्ती

Join Us On

जोहार पोर्टल

जोहार प्रगति पोर्टल से योजनाओं की निगरानी खुद करेंगे मुख्यमंत्री,धीमी गति से चलने वाली योजनाओं की जलेगी बत्ती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जोर अब राज्य में जारी योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करना रहेगा। इसके लिए तकनीकी का उपयोग कर निगरानी तंत्र विकसित कर लिया गया है। यूपीए महागठबंधन सरकार के तीन साल पूरे होने पर ‘जोहार प्रगति पोर्टल’ की शुरुआत की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की ओर से विकसित इस पोर्टल पर राज्य में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास कार्यों के अलावा सरकार की फोकस योजनाओं की गति-प्रगति का ससमय विवरण रहेगा।

धीमी गति से चलने वाली योजनाओं की जलेगी बत्ती

धीमी गति से चल रही योजनाओं में देरी की आशंका होते ही उस पर लाल बत्ती जल जाएगी। इसे सीधे मुख्यमंत्री देख सकेंगे। ऐसी योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी तत्काल मुख्य सचिव को दे दी जाएगी।

योजनाओं के शिलान्यास के बाद भूल जाने का प्रवृत्ति होगी खत्म

सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद निगरानी के आभाव में प्रोजेक्ट पर यदि गति से काम नहीं होता तो इसका लोगों पर नकारात्मक असर पड़ता है। आलोचना होती है। सीएम के निर्देश पर एक जोहार प्रगति पोर्टल डिजाइन किया गया है। जिस पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर स्तर पर भूमिका की निगरानी सीएम खुद कर सकेंगे।

सीएम हर महीने करेंगे समीक्षा

पोर्टल पर परियोजनाओं की प्रतिदिन की प्रगति अपलोड की जाएगी। यह विभागों के बीच निरंतर समन्वय को भी बेहतर बनाएगा। समन्वय के अभाव में परियोजनाओं में देरी आम बात है। इस समस्या को दूर करने के लिए परियोजनाओं का प्रति दिन का अपडेट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

कार्य की गति को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री हर महीने योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करेंगे। उनका धीमी गति से चल रही योजनाओं पर अधिक जोर रहेगा।

स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल पर रहेगा हर खिलाड़ी का पूरा डाटा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल भी शुरू करेंगे। इस पोर्टल के शुभारंभ होने से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य सरकार की खेल नीति का पूरा लाभ मिल सकेगा। इस पोर्टल पर हर एक प्रतिभावान खिलाड़ी का पूरा डाटा संग्रहित रहेगा।

झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में आयोजित होगा मुख्य समारोह राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित नए सभागार में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोजन-सह-समन्वय समिति का गठन किया गया है, जो मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, डायस प्लान आदि पर काम कर रही है।

Leave a Comment