CBSE Board exam 2023: बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट का नोटिस जारी

Join Us On

CBSE Board exam 2023: बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट का नोटिस जारी

CBSE Board exam 2023: बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट का नोटिस जारी

CBSE Board exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षिक सत्र 2022-23 के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां घोषित की गई है। बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल परीक्षा/प्रोजेक्ट / इंटरनल असेसमेंट की परीक्षा 02 जनवरी 2023 से शुरू होगी और 14 जनवरी 2023 तक चलेगी।

सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल व कोविड प्रोटोकॉल देख सकते हैं।

CBSE Practical Exam Date 2023 Notice

सीबीएसई नोटिस के अनुसार बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि 10वीं के छात्रों के ग्रेड व अंक 2 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 के बीच अपलोड कर दें। बोर्ड के तरफ से इस बार बाहरी एग्जामिनर नहीं उपलब्ध कराया जाएगा।

बोर्ड ने प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/असेसमेंट परीक्षाओं के अंक साथ-साथ अपलोड किए जाएंगे। यह मार्क परीक्षा या असेसमेंट शुरू होने की तिथि के अनुसार ही होंगे। मार्क्स अपलोड करने के लिए स्कूलों को लास्ट डेट के बाद अलग से समय नहीं मिलेगा।

बड़ी खबर : रेलवे में दसवीं पास के लिए बंपर सरकारी भर्तियां, सैलरी लाखों में, महिला उम्मीदवारों को नहीं लगेगा शुल्क

Leave a Comment