बड़कागांव में बाइक सवार दो अपराधियों ने कंट्रक्शन साइट पर की गोलीबारी
बड़कागांव : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन साइट पर गोलीबारी हुई है। घटना देवगढ़ उरेज पथ पर कार्य करा रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी संजय उपाध्याय कंस्ट्रक्शन के साइट पर घटी है।
जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की । इस दौरान दिवाकर जी से मिलने के बाद ही काम शुरू करने की धमकी दिया। घटना के बाद कार्य कर रहे मजदूर दहशत में हैं। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मिल रही जानकारी के अनुसार टॉकीसूद के तरफ से काले रंग की बाइक पर सवार दो लोग आए और कार्य बंद करने की धमकी देते हुए दो हवाई फायरिंग की
वहीं पुलिस ने भी मौके से एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया है।