अफीम की खेती करने वाले इनलोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत होगा मामला दर्ज , 75 एकड़ में लगाए थे अफीम
अफीम खेती करने वालो पर चौपारण पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही खेतीकरने वाले लोगों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त अभियान के तहत चला छापेमारी अभियान
इस सम्बंध में थाना प्रभारी शंभुनन्द ईश्वर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग मनोज रतन चौथे के निर्देशानुसार रविवार को पुलिस उपाधीक्षक (सी0सी0आर0), हजारीबाग श्री आरिफ एकराम के नेतृत्व में अवैध अफीमकीखेती एवं खरीद-बिक्री पर रोक-थाम हेतु एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें डीएफओ वाईल्ड लाईफ अवनिश चौधरी, सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक समादेष्टा एनके सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही नाजीर अख्तर, पुलिस निरीक्षक बरही अंचल श्याम चन्द्र सिंह, थाना प्रभारी चौपारण शम्भुनन्द ईश्वर, सी0आर0पी0एफ0 22 वीं बटालियन एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। उक्त छापामारी दल ने
रैयती जमीन व वन क्षेत्र में खेती करने वालो पर दर्ज होगा मामला
चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम मुढिया के करीब 75 एकड़ वन क्षेत्र एवं रैयती भूमि पर लगे अफीम के फसल को 20 ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन लगाकर सम्पूर्ण रूप से विनिष्टिकरण की कार्रवाई की गई।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी चौपारण को प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को चिन्हित करते हुए उचित कानुनी कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया गया।
जागरूकता अभियान चलाकर अफीम की खेती व सेवन नहीं करने का किया अनुरोध
साथ ही आस-पास के गांवो में ग्रामीणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में जानकारी देते हुए अफीम का खेती/सेवन नहीं करने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से अफीम की खेती करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।
बड़ी खबर : अभी की बड़ी खबर : कोरोना को लेकर झारखंड सरकार ने जारी किया विस्तृत गाइडलाइन