सिक्किम में आर्मी के 16 सैनिकों की मौत ,रेस्क्यू जारी ,गृह मंत्री ने जताया दुःख

Join Us On

सिक्किम में आर्मी के 16 सैनिकों की मौत ,रेस्क्यू जारी ,गृह मंत्री ने जताया दुःख

सिक्किम में 16 सैनिकों की मौत ,रेस्क्यू जारी ,गृह मंत्री ने जताया दुःख

सिक्किम के जेमा इलाके में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से आर्मी के 16 जवानों की मौत हो गई है। मौके पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है। सेना के 4 जवानों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा की खबर है। यहां शुक्रवार को एक बस गहरी खाई में गिरने से 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर भीड़ जुटी है।मौके पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में घटी है।

जानकारी के अनुसार सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहा था। यह काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था तभी जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते वाहन नीचे खाई में जा गिरा।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे व बचाव अभियान शुरू किया। बताते हैं कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला लिया गया है वहीं तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों व 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौत हो गई।

भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वे इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में दुर्घटना में शामिल सेना का वाहन चाटेन से थंगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था।

इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख ब्यक्त किया है। उन्होंने कहा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा व प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने भी हादसे पर दुख ब्यक्त किया। सपा ने ट्वीट किया- नॉर्थ सिक्किम में सेना के ट्रक हादसे में 16 जवानों के शहीद व 4 जवानों के घायल होने की खबर, अत्यंत दुखद। ईश्वर शहीदों की आत्मा को शांति दें एवं घायलों को जल्द स्वस्थ करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं, राहत बचाव का कार्य तेजी से करे सरकार. भावभीनी श्रद्धांजलि।

Leave a Comment