सहारा इंडिया जमाकर्ताओं का कब लौटाएगी पैसा ? झारखंड सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Join Us On

 

सहारा इंडिया

सहारा इंडिया जमाकर्ताओं का कब लौटाएगी पैसा ? झारखंड सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

रांची। सहारा इंडिया के द्वारा बैंकिंग योजना के तहत राज्य के हजारों निवेशकों का पैसा हड़पने का मामला आज सदन में उठा। विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन के अंदर सहाराइंडिया द्वारा झारखंड के लोगों का पैसा हड़पने का मामला विधायक लंबोदर महतो ने उठाया।

ध्यानाकर्षण के दौरान आजसू विधायक लंबोदर महतो ने सरकार से पूछा कि जमाकर्ताओं का पैसा निकालने के लिए क्या की या जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गोमिया प्रखंड के ही सिर्फ 18 हजार 500 जमाकर्ताओं ने 274 करोड़ रुपया जमा कराए हुए हैं।

जिस पर राज्य सरकार की तरफ से जवाब देते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सहारा इंडिया का मामला राज्य सरकार के अधीन नहीं आता है। लंबोदर महतो ने कहा कि सहारा इंडिया मामला बेहद ही गंभीर है।

गरीब, मजदूर व निम्नमध्यवर्गीय परिवार का पैसा हड़पा हुआ है। इसकी गंभीरता को देखते हुए विधानसभा के द्वारा एक विशेष कमिटी बनायी जाय। उन्होंने मांग किया कि सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय को उस कमिटी के सामने पेश कराया जाय ।

देश भर के 24 हजार करोड़ जमा है सहारा इंडिया के पास

लंबोदर महतो ने कहा कि देश भर के 3 करोड़ जमाकर्ताओं ने कुल 24 हजार करोड़ रुपये जमा कराए हैं। जिसमें से अब तक मात्र 5 हजार 120 करोड़ दावाकर्ताओं को मिले हैं।

सदन में सरकार ने कहा कि जमाकर्ताओं के पैसे को लेकर चिंतित हैं। सहाराइंडिया से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। यह सिर्फ झारखंड की नहीं देश की समस्या है।

बड़ी खबर : समान कार्य के लिए समान वेतन पर राज्य सरकार ने सदन को दिया जवाब , संविदाकर्मियों में …..

Leave a Comment