चतरा में अजीब घटना : पत्नी और सौतन की एक ही दिन मौत , एक ही चिता में जली अर्थी
चतरा : कुदरत का करिश्मा अजीब होता है। जब घटित होता है, तो हर कोई अचरज में पड़ जाता है।
प्रखंड के सराढू पंचायत के उपकापानी गांव में एक अजीब वाक्य सामने आया है। गांव के अर्जुन महतो ने दो शादी की थी। उनकी दोनों पत्नियों का निधन एक ही दिन हुआ।
जानकारी के अनुसार पहली पत्नी गुजरी देवी की उम्र करीब 70 साल की होगी। रविवार की रात उनकी मौत हो गई। गांव वाले उनकी अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच दूसरी पत्नी 50 वर्षीया बिगनी देवी की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे लेकर हजारीबाग जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौटे। इस प्रकार दोनों की अंत्येष्टि की तैयार की गई
और फिर सोमवार को दोनों की अर्थी एक साथ निकली। अर्जुन महतो की माली स्थिति भी ठीक नही है।
ऐसे में दोनों पत्नियों के क्रियाक्रम की चिंता उसे सता रही है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नही हो सका है।
चतरा में अजीब