बरही में पुलिस पर पथराव , 7 से 8 लोगों ने हथियार छीनने का किया प्रयास ,मामला दर्ज
हजारीबाग जिले के बरही थाना अंतर्गत करियातपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुईं। जिसकी सूचना पर बरही पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया। साथ ही पुलिस से हथियार छीनने का भी प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत सात अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है।
जमीन विवाद को सुलझाने गई थी पुलिस
एसपी मनोज रतन चौथे ने जानकारी दी है कि जमीन विवाद के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस गयी थी, उसी दौरान जवान से रायफल छीनने की कोशिश हुई।
आगे कहा कि करियातपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा था। इसके बाद दोनों पक्ष मारपीट होनी लगी। सूचना मिलने पर जब पुलिस गई, तो उनलोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवानों के साथ मारपीट की और पथराव भी किया।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर जब दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, तो कुछ लोगों ने पुलिस जवानों के हथियार छीनने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि पथराव करने और शस्त्रत्त् छीनने का प्रयास करने वाले आशीष केसरी, रवि केसरी व अन्य 7-8 लोगों पर बरही थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिलाएं भी पुलिस जवानों को घेर कर मारपीट करते नजर आ रही है।