विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से ,ये विधेयक होंगे पेश , हंगामेदार होने के आसार

Join Us On

विधानसभा का शीतकालीन सत्र

विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से ,ये विधेयक होंगे पेश , हंगामेदार होने के आसार

राँची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। 23 दिसंबर तक चलनेवाले पांच दिनी सत्र में सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सत्र में लाने की तैयारी में है। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष तैयार है।

बड़ी खबर : रेलवे में दसवीं पास के लिए बंपर सरकारी भर्तियां, सैलरी लाखों में, महिला उम्मीदवारों को नहीं लगेगा शुल्क

शीतकालीन सत्र में सदन में ये विधेयक होंगे पेश

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई विधेयक पेश करने की तैयारी है जिनमे झारखंड नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2022 , झारखंड उत्पाद (संशोधन) विधेयक 2022 , सोना देवी विश्वविद्यालय विधेयक 2022
, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय विधेयक 2022 ,जैन विश्वविद्यालय विधेयक 2022 सहित अन्य विधेयक महत्वपूर्ण हैं।

इससे पूर्व ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने बैठक किया है। सत्ता पक्ष विपक्ष के हर आक्रमण का जवाब देने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झामुमो विधायकों की बैठक हुई। साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक में भी सत्र को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है।

इन मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में

विपक्ष ने भी सरकार को घेरने के लिए ज्वलंत मसलों को हथियार बनाने का निर्णय लिया है।

राज्य के सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, केंद्रीय एजेंसियों की चल रही जांच प्रक्रिया, नियोजन नीति पर हाईकोर्ट का फैसला, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति व ताजा घटनाक्रम के अंतर्गत साहिबगंज में पहाड़िया युवती की नृशंस हत्या सहित अन्य कई मामलों को लेकर प्रमुख विपक्षी दल भाजपा सदन के अंदर और बाहर सरकार से जवाब मांगेगी। इस सिलसिले में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को हुई।

बड़ी खबर :सरकारी स्कूलों में फिर से बहाल होंगे पारा शिक्षक , गांव के पढें लिखे युवाओं की होगी बहाली , टेट पास को सरकारी शिक्षक के समतुल्य मानदेय

Leave a Comment