दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसी झारखंड में भी कत्ल, महिला के शव को किया 20 टुकड़े

Join Us On

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसी झारखंड में कत्ल

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसी झारखंड में भी कत्ल, महिला के शव को किया 20 टुकड़े

साहिबगंज : घटना राज्य के साहिबगंज जिले की है। जहां श्रद्धा हत्याकांड ( shraddha Murder Case) जैसी वारदात को एक बार फिर से अंजाम दिया गया है। साहिबगंज के बोरियो में शादीशुदा रबिता (Rabita) पहाड़िन (22) को कटर से 20 टुकड़ों में काट डाला। वह गोंडा पहाड़ की थी और शादी के बाद अपने पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला में रह रही थी। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना का मुख्य आरोपी रबिता के पति दिलदार का मामा मोइनुल हक ही है। घटना के बाद से ही वो फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में मृतका के पति दिलदार अंसारी और सास मरियम खातू सहित कुल 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य को छुपाने की नीयत से रबिता के शव के तकरीबन 20 टुकड़े किये गए।

अभी तक शव के केवल 7-8 टुकड़े ही बरामद हुए हैं। सिर सहित अन्य अंगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड (Dog Squad ) की भी मदद ली जा रही है। कहा जा रहा है कि रबिता की हत्या करने के लिए लोहे काटने वाली मशीन का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस छानबीन में फिलहाल जुटी है।

बंद घर के बाहर से बरामद हुए शव के टुकड़े

पुलिस ने शनिवार देर शाम रबिका पहाड़िन के शव के टुकड़े बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला में एक पुराने बंद घर के बाहर से ही बरामद किया। रबिका के कटे अंगों को कुत्ते घसीट कर ले जा रहे थे। साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने रविवार की सुबह ही घटना की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि अभी तक की जानकारी के अनुसार दिलदार अंसारी ने रुबिका से दूसरी शादी की थी। और पिछले कुछ दिनों से रुबिका गायब थी। शनिवार के शाम को ही रुबिका के परिवार के सदस्यों ने बोरियों थाना में लापता होने की जानकरी दी थी। शनिवार के रात एक महिला के शरीर के टुकड़े बरामद हुआ था।

घटनास्थल से ही एक अंगुली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा और पेट के अंश मिले हैं।

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ही दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद ही अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की बेहरमी से हत्या कर जंगल मे फेंक दिया। उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर उसको 18 दिन तक फ्रिज में रखा। वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा था।

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड

बड़ी खबर : रेलवे में दसवीं पास के लिए बंपर सरकारी भर्तियां, सैलरी लाखों में, महिला उम्मीदवारों को नहीं लगेगा शुल्क

Leave a Comment