Govt School : रसोइया और संयोजिका को नए साल में तोहफा, सेवा 60 वर्ष और 12 माह के मानदेय के साथ पेंशन भी

Join Us On

Govt School : रसोइया और संयोजिका को नए साल में तोहफा, सेवा 60 वर्ष और 12 माह के मानदेय के साथ पेंशन भी

Govt School : रसोइया और संयोजिका को नए साल में तोहफा, सेवा 60 वर्ष और 12 माह के मानदेय के साथ पेंशन भी

Govt School : बुधवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पर रसोइया संघ के बीच वार्ता हुई। इस दौरान झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इनकी मांगो पर बड़ी सहमति दी है। वार्ता के बाद मंत्री ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि झारखंड में अब 78 हजार रसोइया और संयोजिका की सेवा अवधि 60 वर्ष तक होगी। वही उन्हें अब 10 महीने नहीं 12 महीने का मानदेय मिलेगा। साथ ही रसोइया के लिए भी नियमावली बनाने की बात कही है।

गौरतलब हो कि रसोइया संघ लगातार 60 साल तक की सेवा और 12 महीने का मानदेय देने की मांग कर रहा है। सरकार द्वारा रसोइयों को 10 महीने का ही मानदेय अब तक मिलता है पर अब साल के हर महीने का 2000 रुपये मानदेय उन्हें मिलने की संभावना है। शिक्षा मंत्री ने माना है कि यह मानदेय बहुत ही कम है। वे इस पर सरकार के स्तर पर विचार कर निर्णय लेंगे। जल्द ही राज्य सरकार इस पर एक नियमावली भी बनाएगी। 60 वर्ष की सेवा होने के बाद रसोइया व संयोजिका को यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का भी लाभ मिल सकेगा। इसके साथ साथ रसोइया व संयोजिका को एप्रन के अलावा साल में दो बार ड्रेस भी सरकार उपलब्ध करवाएगी।

बड़ी खबर : सरकारी स्कूल के बच्चों को स्मार्ट एजुकेशन से जोड़ने के लिए झारखंड सरकार ने उठाया यह कदम, जानें विस्तार से

Leave a Comment