रांची के क्षेत्रिय विज्ञान केन्द्र में दिखेंगे आधुनिक उपकरण, हेमंत सरकार खर्च करेगी इतने रूपये

Join Us On

रांची के क्षेत्रिय विज्ञान केन्द्र में दिखेंगे आधुनिक उपकरण, हेमंत सरकार खर्च करेगी इतने रूपये

रांची : रांची के चिरौंदी स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में आधुनिक उपकरण लगाने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर हेमंत सरकार ने आगे कदम उठाते हुए इसकी मरम्मति के लिए 28.70 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति दे दी है।

झारखंड सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही यहां कार्य आरंभ किया जाएगा। बता दें कि कोरोना के कारण विज्ञान केंद्र बंद था, जिस कारण इनके वैज्ञानिक उपकरण एवं माडल खराब हो गये है। इसके लेकर अब झारखंड सरकार ने उपकरणों की मरम्मति एवं नये उपकरणों की खरीदारी के लिए राशि उपलब्ध करा दिया है।

एनसीएसएम कोलकाता को सौंपा गया मरम्मति का काम

बता दें कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने विज्ञान केन्द्र के उपकरणों एवं माडल की मरम्मति की जिम्मेदारी मनोनयन के आधार पर राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) कोलकाता को सौंपी है। बताया गया कि विज्ञान केंद्र में हाउ थिंग्स वर्क गैलरी और साइंस गैलरी के उपकरणों एवं माडलों की मरम्मति की जाएगी।

वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने को लेकर 2010 में हुआ था निर्माण

बता दें कि रांची विज्ञान केंद्र की स्थापना आम लोगों में वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने को लेकर वर्ष 2010 में की गई थी। इस विज्ञान केन्द्र को एनसीएसएम द्वारा 11.68 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इस विज्ञान केन्द्र में झारखंड सहित अन्य राज्यों के स्कूली विद्यार्थी पहुंचते है और कई चीजों के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त करते है। साथ ही विज्ञान प्रेमियों के लिए भी यह एक खास जगह है।

इस विज्ञान केन्द्र के माध्यम से झारखंड के संस्कृति के बारे में कई जानकारी दी गई है।

बड़ी खबर : 28 नवंबर को बुलायी गई झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित, अब इस तिथि को होगी बैठक

Leave a Comment