
रांची: रांची मेयर सीट आरक्षण को लेकर एससी व एसटी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि झारखंड में पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों का उल्लंघन कर नगर निकाय चुनाव कराने की साजिश और आदिवासियों का प्रतिनिधित्व खत्म किये जाने के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने आज गुरूवार को अलबर्ट एक्का चैक पर नगरपालिका अधिनियम-2011 की प्रति जलायी। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका।
मौके पर अजय तिर्की, मानू तिग्गा, सुशील उरांव, निरंजना हेरेंज टोप्पो, प्रेम शाही मुंडा, बबलू मुंडा, कुंदरसी मुंडा, रूपचंद, आकाश तिर्की, अजीत उरांव, अभय भुटकुंवर, जयंत कच्छप, योगेंद्र उरांव, मुन्ना उरांव, शशिकांत टोप्पो व सुभाष मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे।
पंचायत चुनाव विशेष और नगर निकाय का चुनाव सामान्य कानून के तहत हो: लक्ष्मी नारायण मुंडा
आदिवासी अधिकार रक्षा मंच के लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि एक ही शिड्यूल एरिया में पंचायत चुनाव विशेष कानून के तहत और नगर निकायों का चुनाव सामान्य कानून से हो, यह आदिवासी विरोधी, संविधान विरोधी और पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों का उल्लंघन है। कहा कि इस चुनाव से शिड्यूल एरिया में भी आदिवासियों का प्रतिनिधित्व समाप्त हो रहा है।
संताल परगना प्रमंडल के दुमका, पाकुड़, जामताड़ा जिले, साहेबगंज, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची जिले में नगर निगम, कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खारसावां जिले, नगर परिषद व नगर पंचायत के एकल पद को अनारक्षित या अनुसूचित जाति कर दिया गया है, जबकि उक्त सभी क्षेत्र 5वीं अनुसूची जिलों के अंतर्गत आते हैं।
आरक्षण में बदलाव होने पर 50 लाख एससी उतरेंगे सड़क पर
रांची में मेयर पद के आरक्षण को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए एससी की 22 उपजातियों के सामाजिक संगठनों की बैठक कांके स्थित रॉक गार्डेन में हुई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रांची मेयर की सीट रोस्टर के तहत एससी के लिए आरक्षित की गयी है और अगर इसमें किसी प्रकार का संशोधन हुआ, तो राज्य के 50 लाख एससी सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
आंदोलन तेज करने के लिए समिति का हुआ गठन
बता दें कि आंदोलन तेज करने के लिए अनुसूचित जाति समन्वय समिति का गठन किया गया इस समिति में नीरज पासवान, सीताराम रवि, भगत वाल्मीकि व खुदा राम को संरक्षक, उपेंद्र कुमार को अध्यक्ष, रामलगन राम को कार्यकारी अध्यक्ष, रंजन पासवान, योगेंद्र लाल को महासचिव, कमलेश राम, राकेश राम, नीरज नायक, जीवन राम, जगदीश दास को उपाध्यक्ष, अनिल राम को कोषाध्यक्ष, राजीव लाल व प्रदीप कुमार को मीडिया प्रभारी व विनोद राजन को कार्यालय प्रभारी चुना गया है।
बड़ी खबर : झारखंड में इस तिथि से शुरू होगी धान की खरीदारी, 2.74 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन