
जमशेदपुर: अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों पर आज बुधवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।
बता दें कि यह मामला जमशेदपुर के टेल्को थाना इलाके के घोड़ाबांधा का है, जहां बूचड़खाने को ध्वस्त किया गया। इस संबंध में सिटी एसपी विजय शंकर ने बताया कि शहर में और भी कई अवैध बूचड़खाना संचालित किया जा रहा है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। इन सभी अवैध बूचड़खानों पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू
बता दें कि जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज बुधवार को धालभूम एसडीओ पियुष सिन्हा के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित हो रहे बूचड़खाने को बुलडोजर के जरिये ध्वस्त किया गया। बता दें कि यह बूचड़खाना अवैध रूप से अतिक्रमण कर चलाया जा रहा था।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार था प्रशासन
जानकारी के अनुसार अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वहां किसी तरह की हंगामा ना हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी से तैयार था। साथ ही क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
बता दें कि हिंदूवादी संगठनों ने अवैध बूचड़खाने को हटाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की थी, जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने का सत्यापन कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है।
बड़ी खबर : झारखंड में इस तिथि से शुरू होगी धान की खरीदारी, 2.74 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन