झारखंड में नहीं थम रहा आईटी रेड , अब राँची के इस विभाग के इंजीनियर के घर रेड

Join Us On

झारखंड में नहीं थम रहा आईटी रेड , अब राँची के इस विभाग के इंजीनियर के घर रेड

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अशोक नगर स्थित पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर अनिल कुमार सिंह के आवास में आज बुधवार को आयकर विभाग की टीम पहुंची।

इस दौरान आयकर विभाग की टीम पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर अनिल कुमार सिंह के घर पर सुबह से ही रेड कर रही है। बता दें कि आयकर विभाग को पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर अनिल कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की सूचना मिली थी।

इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई प्रारंभ करते हुए एक टीम का गठन किया। इसके बाद आज बुधवार को राजधानी रांची के अशोक नगर स्थित उनके आवास में छापेमारी की है।

बता दें कि वर्तमान समय में अनिल कुमार सिंह पथ निर्माण विभाग हजारीबाग में सेवारत्त है। फिलहार रेड से संबंधित सूचना अभी पूरी तरह नहीं आई है, चूंकि छापेमारी का काम आयकर विभाग की ओर से अब भी जारी है।

संभावना है कि छापेमारी खत्म होने के बाद आयकर विभाग के किसी पदाधिकारी के द्वारा सूचना दी जाएगी।

झारखंड

बड़ी खबर : शिक्षिका पानी की टंकी पर चढ़ीं , कहा- आप सरकार ने दिया झूठा आश्वासन, अभी तक नौकरी नहीं मिली, देखें Vedio

Leave a Comment