
रांची: राज्यपाल रमेश बैस ने आज मंगलवार को झारखंड विधानसभा के 22वां स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे।
समारोह में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो द्वारा रचित पुस्तक ‘संसदीय दायित्व के तीन वर्ष’ का लोकार्पण किया गया। साथ ही उड़ान पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
उत्कृष्ट विधायक के रूप में इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह में बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक विनोद कुमार सिंह ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा को संबोधित किया।
इसके बाद उन्होंने बगोदर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधायी प्रक्रिया और पारदर्शी हो। मौके पर उन्होंने बाघमारा में कोयला चोरी में चार लोगों की मौत पर जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह का किताबों से गहरा नाता था।
शहीद हुए जवानों के परिजनों व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
समारोह में देश की रक्षा और नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मौके पर जिन शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया, उसमें शहीद संदीप सिंह, शहीद जवान कुलदीप उरांव, आरक्षी शंकर नायक, आरक्षी ठाकुर हेम्ब्रम समेत अन्य के परिजन शामिल हैं।
साथ ही झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चैबे एवं फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव व अनीता कुमारी को सम्मानित किया गया। मौके पर मैट्रिक व इंटर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें निशु कुमारी, तान्या शाह समेत कई टॉपर छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
बड़ी खबर : शिक्षक बनने के लिए झारखंड में अब ये आहर्ता अनिवार्य , नियमावली पर शिक्षा मंत्री दो टूक