
हज़ारीबाग : समाजसेवा और समाजिक कार्यकर्ता की नई परिभाषा लिख रहे हज़ारीबाग़ के पत्रकार सह युवा समाजसेवी साग़र कुमार को मुंबई में झारखंडी एकता संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिरसा मुंडा रत्न अवॉर्ड -2022 से रविवार को मुंबई में सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड झारखंड के उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित बगोदर विधायक माननीय विनोद सिंह जी और बरकट्ठा विधायक माननीय अमित कुमार यादव जी के हाथों प्राप्त हुआ।
हज़ारीबाग़ के पत्रकार सागर कुमार को यह अवॉर्ड देश दुनिया में विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 14 अन्य हस्तियों के साथ मिला ।
सागर कुमार कोरोना काल में लोगों की मदद कर युवा समाजसेवी के रूप में उभरे हैं।
कोरोना का सबसे भीषणतम समय अब बीत गया है लेकिन उस संकट के समय हज़ारीबाग़ ज़िले में जरूरतमंद लोगों को हर सहायता उपलब्ध कराने के साथ लोगों को अपनी पत्रकारिता की धार के साथ- साथ मल्टीमीडिया की मदद से सहयोग पहुंचाया।

सागर मानते हैं की किसी भी उद्योग का हिस्सा होने के साथ-साथ बहुत सारी चुनौतियां और बाधाएं जीवन में आती हैं लेकिन सेवाभावी सोच के साथ हम इन बाधाओं को मात देकर उबर सकते हैं। हम इंसान हैं और जरूरतमंद के सहयोग में हमें इंसानियत जरूर दिखानी चाहिए ।