
शिक्षक भर्ती : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि राज्य में 50 हजार शिक्षकों की होने वाली बहाली में 37500 पद खतियानियों के लिए होगा।
वे रविवार को अपने पैतृक गांव अरलगो में अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि जिन्हें खतियान आधारित स्थानीय नीति अच्छी नहीं लग रही वे पानी में कूदकर जान दे दें।
टेट सहायक अध्यापकों ने आंदोलन किया स्थगित
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ वार्ता के बाद टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने अपने सभी तरह के प्रस्तावित आंदोलनों को फिलहाल स्थगित कर दिया है। समायोजन और विसंगति समाधान की मांग को लेकर संघ के आह्वान पर राज्यभर के टेट पास सहायक अध्यापक आंदोलनरत थे।
13 नवंबर को राज्यभर में झामुमो, कांग्रेस और राजद जिला कार्यालयों का घेराव और 15 नवंबर को मुख्यमंत्री से न्याय का गुहार कार्यक्रम होना था। शिक्षा मंत्री और संघ के प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के बाद संघ ने तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के आंदोलनों को स्थगित कर दिया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार और महासचिव मोहन ने कहा कि शिक्षा मंत्री से अधिकारियों की मौजूदगी में वेतनमान और समायोजन को लेकर आधिकारिक वार्ता पर सहमति बनी है। संघ के नेताओं ने कहा कि उन्हें हेमंत सरकार और शिक्षा मंत्री पर भरोसा है। प्रस्तावित आधिकारिक वार्ता के बाद संघ आगे निर्णय लेगा।
वार्ता में डोमन महतो, मीना कुमारी, संजय मेहता, सीमांत घोषाल, कुणाल दास, सुनील कुमार यादव, झरीलाल महतो भी मौजूद थे। शिक्षक भर्ती
बड़ी खबर : झारखंड के इन विश्व विद्यालयों में होगा ओपेन यूनिवर्सिटी की पढ़ाई, कर सकते हैं ये कोर्स