राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से 14 नवंबर को पहुंचेगी देवघर, रांची व खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

Join Us On

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से 14 नवंबर को पहुंचेगी देवघर, रांची व खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 14 नवंबर 2022 को झारखंड पहुंचेगी। बता दें कि उनका विमान देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगा, इसके बाद वहां से वह रांची आएंगी। रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें वे शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति 15 नवंबर को खूंटी के उलिहातू जाएंगी, जहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

कार्यक्रम को लेकर सज-धजकर तैयार है मोरहाबादी मैदान

बता दें कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मोरहाबादी मैदान पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। पूरे मोरहाबादी मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। साथ ही मैदान के आसपास के इलाके को भी सजाया गया है। वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लोगों के लिए शेड लगाने का काम अंतिम चरण में है। अतिथियों के लिए तीन शेड बनाया जा रहा है और दोनों तरफ हाइलोजन बल्ब लगाए जा रहे हैं।

सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती, मजदूरों का पूरा विवरण प्रशासन के पास

मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही प्रशासन ने मजदूरों का पूरा विवरण एकत्र किया है। आज रविवार को आला अधिकारियों ने पूरे मैदान का निरीक्षण किया। रांची को सुदंर प्रस्तुत करने के लिए सड़क के किनारे दीवारों पर पेंटिग भी बनाई गई है और पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मती भी कराई गई है।

खूंटी जाने वाली सड़क पर भी कराया गया काम

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट रोड से रातू रोड चैक होते हुए गर्वनर हाउस तक डिवाइडर का रंग-रोगन किया जा रहा है। साथ ही एदलहातु से खूंटी जाने वाली सड़क पर भी काम कराया जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची और खूंटी में पथों की मरम्मत जोरो से जारी है। पथों के रख-रखाव को लेकर सभी इंजिनियर को कई दिशा-निर्देश दिये गये है। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान गाड़ियों की मूवमेंट में कोई परेशानी नहीं हो, इसे लेकर सख्त निर्देश जारी किये गये है।

Leave a Comment