
Ranchi: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीयता व नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक झारखंड विधानसभा से पारित होने को लेकर भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दी। मौके पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कार्यालय सचिव संतोष कुमार राम, सदस्य सुरेश राम, रमेश उरांव एवं देवचंद मुंडा , विजय वेदिया, दुबराज हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।
बड़ी खबर : तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के नौकरी के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा बदलाव , झारखंड विधानसभा से हुआ पारित