
15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज है। रास्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किए जा रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची और खूंटी के साथ साथ जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के लिए सरकार के मंत्रियों को भी जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी
आदेश के अनुसार मंत्री रामेश्वर उरांव को
लोहरदगा , मंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला-खरसावां , शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को बोकारो ,मंत्री जोबा मांझी को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) , मंत्री बादल पत्रलेख को रामगढ़ , मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को
गढ़वा , अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री हफीजुल हसन
को देवघर जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिसकी जानकारी लोहरदगा, सरायकेला, खरसावां, बोकारो, रामगढ़, गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, देवघर के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी)/ पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को भी दी गई है।
बड़ी खबर : नेता के होटल में चल रहा था देह व्यापार , कॉलेज की लड़कियों को रंगे धरा , पुलिस ने फिर इनके साथ किया ?
बड़ी खबर : तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के नौकरी के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा बदलाव , झारखंड विधानसभा से हुआ पारित