चतरा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Join Us On

चतरा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

चतरा पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुन्दा थाना अन्तर्गत ग्राम कुटील से कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा एवं डोडा खरीद कर कुन्दा की ओर जाने वाले है। पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय कुन्दा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया ।

जिसमें कुजुर तथा थाना सशस्त्र बल को शामिल किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल मदारपुर गाँव से पहले मोड़ के पास वाहन चेकिंग प्रारम्भ किया।

वाहन चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को छः किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर मदारपुर गाँव से करीब 01 कि०मी (0) पहले जंगल से दो बोरा में कुल 33.800 किलो ग्राम डोडा तथा एक बोरा में 10.300 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम:

  1. नन्दु रजक उम्र करीब 28 वर्ष, पे)- महेश रजक सा)- कुटील थाना- कुन्दा जिला- चतरा ।
  2. गोविन्द कुमार महतो उम्र करीब 22 वर्ष, पे0 बालदेव महतो
  3. जितेन्द्र कुमार महतो उम्र करीब 19 वर्ष पे0 चरण महतो दोनो सा०- छछंदो टोला प्रतापपुर थाना मधुबन जिला-गिरिडिह ।

जप्त प्रदर्श- –

1 गांजा जिसका कुल वजन 16 किलो ग्राम जप्त किया गया।

  1. प्लास्टिक के दो बोरो में कुल 33.800 किलो ग्राम डोडा जप्त किया गया।

3 हिरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल जिसका JH03C 8169 को जप्त किया गया।

4 अभियुक्त गोविन्द कुमार महतो तथा नन्दु रजक के पास से एक-एक स्मार्ट फोन ।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी-

(4) प्रखंड विकास पदाधिकारी कुन्दा, श्री खगेश कुमार ।

(5) पु0अ0नि0 बिजबिनकस कुजुर ।

(6) थाना सशस्त्र बल के जवान।

बड़ी खबर :- झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री तक को नहीं छोड़ा, लगाए गम्भीर आरोप

Leave a Comment