
राजस्वकर्मियों का हड़ताल खत्म : बीते 46 दिनों से चल रहे राजस्व कर्मियों को हड़ताल सोमवार को खत्म हो गया।
वार्ता के बाद हड़ताल खत्म
सोमवार को सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखण्ड, राँची एवं झारखण्ड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ, रांची के पाँच सदस्यों के समक्ष सचिव कार्यालय कक्ष में वार्ता हुई । जिसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा संघ ने की।
बैठक में निम्न बिन्दुओ पर सहमति बनी
राजस्व उप निरीक्षकों को 2000 ग्रेड पे0 से 2400 ग्रेड पे0 देने के संबंध में यह निर्णय लिया गया कि एक कमिटि गठित की जायेगी जिसमें राजस्व विभाग / वित्त विभाग तथा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के एक-एक सदस्य तथा संघ के तरफ से एक सदस्य राजस्व उपनिरीक्षक सदस्य के रूप में होंगे।
कमिटि गठन का पत्र विभाग द्वारा निर्गत होगा। कमिटि के निर्णय के आलोक में विभाग स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। इस बात पर सहमति बनी की समिति दो महीने में अपने प्रतिवेदन समर्पित करेगी।
विभागीय पत्रांक-3273, दिनांक-23.09.2022 द्वारा राजस्व उप निरीक्षकों को योग्यता -सह- वरीयता के आधार पर अंचल निरीक्षक सह कानूनगों प्रोन्नति हेतु मूल सेवापुस्त एवं अन्य आवश्यक कागजात की मांग सभी उपायुक्त, झारखण्ड से की गई है। सेवापुस्त प्राप्त होने के उपरांत प्रोन्नति की कार्रवाई की जायेगी।
विभागीय पत्रांक-3471, दिनांक-10.10.2022 द्वारा सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर राजस्व उप निरीक्षक से अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगों के पद पर नियमित तथा बैकलॉग नियुक्ति हेतु कुल 49 पदों की अधियाचना कार्मिक विभाग को प्रेषित की जा चूकी है।
राजस्व उप निरीक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सभी जिलों से अधियाचना की मांग की गई है। जिसमें से दो जिलों यथा कोडरमा एवं गोड्डा जिला से अधियाचना अप्राप्त है। शीघ्र प्राप्ति के पश्चात् कार्मिक विभाग को अधियाचना प्रेषित की जायेगी। राजस्व उप निरीक्षकों को सरकारी कार्य हेतु लैपटॉप आदि देने पर सहमति बनी । शेष माँग पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगी।अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की गई ।