
झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सोमवार से बुधवार तक हल्के बादल छाएं रहेंगे। 10 नवंबर से बादल छंटने का पूर्वानुमान है। बादल छाने से झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं।
बादल छंटने के बाद रांची समेत राज्य के कई जिलों का पारा 2-3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। सुबह में धुंध और तापमान गिरने से कनकनी का एहसास होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक बादल छंटने के बाद विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक आ सकता है। अभी रांची समेत अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के करीब है।
बादल रहेंगे, पर बारिश नहीं होगी
अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक, रांची ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में नवंबर में बारिश होती है।
राजधानी रांची में पिछले साल नवंबर में 83.6 मिमी बारिश हुई थी। बारिश होने के बाद रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ी थी। लेकिन इस बार अगले तीन दिनों में बारिश होने के आसार कम हैं।
रविवार को झारखंड में डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि खूंटी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों पर सात से नौ नवंबर तक हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।
10 नवंबर को बादल छंट जाएंगे। इससे सुबह में धुंध के साथ कनकनी बढ़ेगी। रात का तापमान 12 से 13 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है।
राज्य में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में नवंबर में बारिश होती है। राजधानी रांची में पिछले साल नवंबर में 83.6 मिमी बारिश हुई थी। बारिश होने के बाद रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ी थी। लेकिन इस बार अगले तीन दिनों में बारिश होने के आसार कम हैं। रविवार को राज्य में डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि खूंटी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 15.1 डिग्री दर्ज किया गया।