
Teacher Requirements : राज्य सरकार द्वारा सितंबर में 50 हजार सहायक आचार्य का पद सृजित की गई है। पहले चरण में झारखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में 25996 सहायक आचार्य (प्राथमिक शिक्षक) की नियुक्ति को लेकर आरक्षण रोस्टर क्लियर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रहा है। शिक्षा विभाग ने 15 नवंबर ( राज्य स्थापना दिवस) से पूर्व नियुक्ति की अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजने की तैयारी कर रही है।
जिलों द्वारा भेजे गये प्रस्ताव का सत्यापन विभागीय स्तर पर जारी
शिक्षा विभाग के द्वारा जिलों को सभी 50 हजार पदों का आरक्षण रोस्टर क्लियर करने और इनमें से 25996 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजने को कहा गया था। जिलों द्वारा भेजे गये प्रस्ताव का सत्यापन विभागीय स्तर पर की जा रही है। प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली को सरकार से पूर्व में स्वीकृति मिल चुका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा लिया जाएगा। कक्षा एक से पांच व छह से आठ के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित होगी ।नियामवली में राज्य में प्राथमिक और मध्य विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी को मातृ भाषा में पास होना जरूरी किया गया है।
पलामू में शिक्षकों के सबसे अधिक पद रििक्त : प्रथम चरण में सबसे अधिक नियुक्ति पलामू में होगा। पलामू के बाद राज्य में गिरिडीह जिला में शिक्षकों के सबसे अधिक पद रिक्त है। शिक्षकों की नियुक्ति जिलावार ही होगी। सहायक आचार्य के संवर्ग भी जिला स्तरीय है।
किस जिले में कितने शिक्षकों के पद रिक्त
जिला एक से पांच छह से आठ
बोकारो 470 – 498
चतरा 580 – 779
देवघर 627 – 725
धनबाद 517 – 588
दुमका 730 – 932
गढ़वा 441 – 521
गिरिडीह 977 – 1361
गोड्डा 464 – 597
गुमला 409 – 630
हजारीबाग 436 – 548
जामताड़ा 333 – 476
खूंटी 252 – 323
जिला एक से पांच छह से आठ
कोडरमा 213 – 316
लातेहार 341 – 469
लोहरदगा 168 – 232
पाकुड़ 308 – 409
पलामू 795 – 1608
प सिंहभूम 637 – 735
पू सिंहभूम 479 – 630
रामगढ़ 188 – 232
रांची 617 – 818
साहेबगंज 392 – 523
सरायकेला 457 – 704
सिमडेगा 246 – 347