झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति की अध्यक्षता में देवघर परिसदन में बैठक का किया गया आयोजन

Join Us On

झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति की अध्यक्षता में देवघर परिसदन में बैठक का किया गया आयोजन

जिला अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति द्वारा की गयी.


झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति लोबिन हेंब्रम की अध्यक्षता में आज दिनांक-03.11.2022 को बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया।

इस दौरान उन्होंने तीन वर्षों के दरम्यान देवघर जिला अन्तर्गत आवंटित मद के अनुरूप किये जाने वाले व्यय के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

लम्बित कार्यो का पूर्ण करने का दिया निर्देश

इसके अलावे बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति ने बैठक के दौरान राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला स्तर को दिये लक्ष्य के अनुरूप किये गये कार्यों के अलावा शेष बचे कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

साथ ही बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति ने जिलास्तर पर विभिन्न विभागों में स्वीकृत पद की जानकारी के अलावा नियुक्ति व स्वीकृत पदों के अनुरूप खाली पदों के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। आगे बैठक के दौरान उन्होंने जिला अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करने के साथ आवंटित मद के अनुरूप किये गये व्यय की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी लक्ष्य विभागों को सरकार द्वारा तय किया गया है उसे शत प्रतिशत ससमय पूरा कर लें।

इसके अलावे उन्होंने जिला स्तर के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन लोगों तक सौ फीसद पहुंचे। इसका विशेष रूप से ध्यान रखें, ताकि अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निर्देशक, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, मधुपुर नगर परिषद, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला कार्यपालक पदाधिकारी, राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अधीक्षक, केन्द्रीय कारा, अधीक्षक, उप कारा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, रूपांकण प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, देवघर कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, एन.आर.ई.पी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, देवघर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकरी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

बड़ी खबर : T20 वर्ल्डकप में चयनित झारखंड के लाल सुजीत का चमका किस्मत , मुख्यमंत्री ने कर दिया बड़ा एलान

Leave a Comment