
शिक्षा सचिव ने VC के माध्यम से विभिन्न जिलों के शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक बुधवार शाम बैठक किया। इस दौरान सचिव के द्वारा स्कूलों व शिक्षकों को लेकर कई निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसका पालन सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया।
शिक्षा सचिव ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष / ग्राम प्रधान और सभी विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य को सक्रिय करने को कहा। साथ ही सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक/ प्रभारी प्रधनाध्यपक अपने विद्यालय के सभी अभिलेख को अद्यतन रखने को कहा क्योंकि आपके विद्यालय का गहन निरीक्षण का निर्देश शिक्षा सचिव ने अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा विद्यालय में साफ-सफाई पर पूर्णतः ध्यान देने को कहा। जो बच्चे विद्यालय नहीं आते हैं, उनके अभिभावक से ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य की उपस्थिति में संपर्क करने का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन मेनू के मुताबिक नियमित समय पर मिले और जो बच्चे अंडा नहीं खाना चाहते हैं, उन्हें जोर जबरदस्ती अंडा नहीं दी जाय। उन्हें अंडा के स्थान पर फल मिले। मध्याह्न भोजन पकाने में गैस का उपयोग हो।
अवकाश लेने को लेकर भी दिया सख्त निर्देश
विद्यालय के प्रधान शिक्षक / प्रभारी प्रधनाध्यपक /कार्यालय कर्मी सक्षम पदाधिकारी से आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर ही विद्यालय/ कार्यालय से प्रस्थान करने को कहा ताकि कार्यालय/विद्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी संघारित हो सके।
विद्यालय में पाठ टिका /लेशन प्लान पर एक बार फिर से जोर दिया निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा खेलो झारखंड इत्यादि, जो भी फंड विद्यालय को उपलब्ध हुआ है उसकी शत प्रतिशत राशि का उपयोग ससमय खर्च करने को कहा। खर्च की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र ससमय उपलब्ध जमा करने को कहा। यदि राशि की निकासी ससमय नहीं कि गई तो वैसी स्थिति में सारी जबावदेही विद्यालय प्रधान पर होगी।
बतादें कि शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने पिछले दिनों राजधानी रांची के दो स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई को लेकर कई तरह की कमी पाया था। एक स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक भी बिना सूचना के गायब थी और बच्चे पढ़ाई छोड़कर खेल रहे थे।
बड़ी खबर : शिक्षा सचिव के निर्देश के बाद आज से होगा सरकारी स्कूलो का निरीक्षण , खामियां मिलने पर कार्रवाई तय